Monday, April 13, 2026
- Advertisement -

छेड़खानी से स्कूल जाना छोड़ा

  • अब घर पर फायरिंग, पीड़ित ने दी थाने में तहरीर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक मनचले से तंग आकर छात्रा ने तीन साल पहले पढ़ाई छोड़ दी। मगर इसके बावजूद भी मनचले ने परेशान करना नहीं छोड़ा। लिसाड़ीगेट क्षेत्र के एक कॉलोनी की रहने वाली छात्रा के मुताबिक उसके ही पड़ोस में रहने वाला समद नाम का युवक पिछले तीन साल से उसे परेशान कर रहा है।

मनचले के डर से छात्रा ने सदर स्थित स्कूल में भी जाना छोड़ दिया। आरोप है कि इसके बावजूद मनचला युवती से शादी की जिद पर अड़ा रहा और अक्सर उसे रास्ते में रोक कर परेशान करता था। युवती का आरोप है कि आरोपी पिछले कई दिन से शादी न करने पर युवती के पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहा था। गुरुवार की दोपहर आरोपी तमंचा लेकर युवती के घर पर पहुंचा और घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

जिसके चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पीड़िता का पूरा परिवार दहशत में है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि लिसाड़ी गेट पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

दुष्कर्म के आरोपी के बेटों ने पीड़िता का किया जीना मुहाल

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में सौतेली बेटी से दुष्कर्म के मामले में जेल गए व्यक्ति के बेटों ने अब पीड़िता और उसके भाई का जीना मुहाल कर दिया है। शुक्रवार को एसएसपी आॅफिस पहुंची पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी के सगे बेटों ने उसे और उसके भाई को घर से निकाल कर वहां अपना ताला लगा दिया है। जबकि यह मकान किशोरी की मां के नाम पर है।

क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी ने अपने सौतेले पिता पर खुद के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। शुक्रवार को एसएसपी आॅफिस पहुंची किशोरी ने बताया कि आरोपी पिता के सगे बेटों ने किशोरी और उसके सगे भाई को मकान से बाहर निकालकर अपना ताला लगा दिया है। दो दिन पहले आरोपियों ने पुलिस को साथ में लेकर इस घटना को अंजाम दिया।

वहीं, अब पुलिस दोनों भाई-बहनों की सुनवाई नहीं कर रही। अपने ही घर से बेघर हुए भाई-बहन सड़क पर रात गुजारने को मजबूर हैं। पीड़िता ने बताया कि यह मकान उसकी मां के नाम पर है। जिस पर उसके सौतेले भाइयों ने कब्जा कर लिया है। एसएसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img