Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

निकाय चुनाव से पहले यूपी में बदले गए जिला प्रभारी मंत्री, पढ़िए पूरी सूची

जनवाणी ब्यूरो |

मेरठ: नगर निकाय चुनाव से पहले उत्‍तर प्रदेश सरकार ने जिला प्रभारी मंत्रियों में फेरबदल किया है। मुजफ्फरनगर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर, शामली जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश खटीक बनाए गए हैं।

मंत्री धर्मपाल सिंह को मेरठ और संभल जिले का, कपिलदेव अग्रवाल बिजनौर और हापुड़ जिले का, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को सहारनपुर और फर्रूखाबाद जिले का प्रभार मिला है।

70 3

मंत्री असीम अरूण को गाजियाबाद और हाथरस जिले का, मंत्री जसवंत सैनी को बागपत जिले का प्रभारी बनाया गया है।

सुरेश खन्ना को लखनऊ और गोरखपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया। वहीं, नंद गोपाल गुप्ता नंदी को कानपुर नगर और मिर्जापुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। राकेश सचान को फतेहपुर, मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद को बहराइच जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

71 2

इसके अलावा सूर्य प्रताप शाही को आजमगढ़ और अयोध्या का प्रभार सौंपा गया है। बेबी रानी मौर्य को झांसी का प्रभारी मंत्री बनाया गया। वहीं, अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल को सुल्तानपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। नितिन अग्रवाल को प्रतापगढ़ का जिम्‍मा दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img