Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

बहसूमा में डीजे पर डांस के विवाद में मर्डर

  • खुशी का माहौल, मातम में बदला, घुड़चढ़ी में नाचने को लेकर हुआ था विवाद, गोली लगने से युवक की मौत

जनवाणी संवाददाता |

बहसूमा: क्षेत्र के गांव करीमपुर से बुधवार को बरात गांव अंतवाड़ा पहुंची थी। गांव अंतवाड़ा में घुड़चढ़ी के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें गोली चलने से युवक की मौत हो गई। गोली चलाने वाले युवकों को बरातियों ने पकड़ कर उनकी पिटाई कर दी।

थाना बहसूमा के गांव करीमपुर से बरात बुधवार सुबह मुजफ्फरनगर जिले के गांव अंतवाड़ा में स्व. संदीप गुर्जर के यहां गई थी। बरात में बिचौलिया सतीश पुत्र जिले सिंह निवासी करीमपुर भी गया था। गांव के बाहर बरात की घुड़चढ़ी हो रही थी। इस दौरान डीजे पर नाचने को लेकर युवकों में विवाद हो गया। लड़ाई होती देख बिचौलिया सतीश उन्हें छुड़ाने पहुंच गया। इस दौरान किसी युवक ने गोली चला दी, जो सतीश के पेट में लग गई। गंभीर रूप से घायल युवक को सीएचसी लाया गया।

15 1

जहां मेरठ ले जाते समय उसकी मौत हो गई। दूल्हे मनजीत के पिता समय सिंह के 2 पुत्र व चार पुत्रियां है समय सिंह ने अपनी दो लड़कियों की शादी कर दी है व दो कुंवारी है। वहीं, बुधवार सुबह बड़े लड़के मनजीत पुत्र समय सिंह की बरात गांव अंतवाड़ा में गई थी। यहां यह घटना हुई है। घटना की सूचना जब परिवार वालों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। दूल्हा मनजीत रेलवे में सरकारी कर्मचारी है।

घर में घुसकर हमला, सिर फोड़ा

मवाना: नगर के मोहल्ला हीरालाल निवासी इरशाद पुत्र हमीद ने बताया कि उसका पुत्र शेबी अपने घर पर बैठा था। इसी बीच आधा दर्जन हमलावरों ने उसके पुत्र शेबी को अकेला पाकर देख लाठी-डंडे से हमला कर सिर फोड़ दिया ओर लहूलुहान कर फरार हो गये। घर में लहूलुहान अवस्था में पड़े हुए देख परिजनों ने शोर मचा दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शेबी को लहूलुहानावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर अरबाद ने तमंचा शेबी के मुंह में लगाकर जान से मारने की धमकी दी कि यदि थाने गये तो इस तमंचे की गोली तेरे शरीर में उतार दूंगा। पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर दी है।

गर्भवती को गिरा-गिराकर पीटा, हालत गंभीर

मवाना: मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी नाजिया पत्नी आस मोहम्मद ने तहरीर में बताया कि गत 31 जनवरी को पीड़िता घर पर खाना बना रही थी। इसी बीच मोहल्ले मे रह रही दबंग दो महिलाओं ने परिवार के सदस्यों को लेकर उसके घर पर हमला बोल दिया और बीचबचाव में आई गर्भवती महिला को नीचे गिरा गिरा कर जमकर पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

शोर सुनकर परिवार की अन्य महिलाएं भी मौके पर दौड़ पड़ी, जिनको भी पीटकर घायल कर दिया। चिकित्सकों ने गर्भवती महिला की हालत गंभीर बताई है। जिससे परिवार वाले दहशत में है। पीड़िता ने बताया कि हमलावरों में शामिल एक महिला का पुत्र हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है। पीड़िता की तहरीर लेने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

सिरफिरे आटो चालक ने छात्रा का सिर फोड़ा

मेरठ: टीपी नगर क्षेत्र पूठा रोड के पास आरएएफ क्वार्टर के पास एक आॅटो चालक ने इंटर की छात्रा पर हमला कर दिया। चालक ने छात्रा के सिर में हथोड़ा मारा और आॅटो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आॅटो को कब्जे में लिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

टीपी नगर क्षेत्र आरएएफ कालोनी निवासी हेड कांस्टेबल इरान अहमद की बेटी केन्द्रीय विद्यालय में इंटर क्लास में पढ़ती है। मंगलवार शाम वह आॅटो में बैठकर अपने घर जा रही थी। इस बीच पूठा रोड के पास आॅटो चालक से किसी बात पर छात्रा की कहासुनी हो गई। सिरफिरे आॅटो चालक ने छात्रा के सिर में लोहे के हथोड़े से सिर पर वार कर घायल कर दिया। छात्रा के साथ मारपीट होते देख आसपास के लोग वहां आते इससे पहले ही आॅटो चालक मौके से फ रार हो गया।

छात्रा पर हमले की सूचना लोगों ने परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी घायल छात्रा के पिता ने टीपी नगर पुलिस को दी। टीपी नगर में हमलावर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आॅटो को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरु कर दी है। छात्रा पर हमले की वजह क्या है। आॅटो चालक के पकड़े जाने के बाद ही घटना का स्पष्ट पता चल पायेगा। फिलहाल पुलिस आॅटो चालक की तलाश में जुटी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img