- केसरिया हिंदू वाहिनी गोरक्षा कार्यकर्ताओं को थाने में कहे अपशब्द
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: सोमवार को दर्जनभर केसरिया हिंदू वाहिनी गोरक्षा दल के कार्यकर्ता नजीबाबाद तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने एसडीएम विजय वर्धन तोमर और पुलिस क्षेत्राधिकारी गजेंद्र पाल सिंह को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि बीते शनिवार को केसरिया हिंदू वाहिनी गोरक्षा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता दोपहर के समय एक प्रार्थना पत्र मंडावली थाने में देने गए थे।
इस दौरान वहां पर मौजूद मंडावली थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने पत्र लेते हुए कार्यकर्ताओं के साथ अभ्रद्रता की और अपशब्दों का प्रयोग किया। केसरिया हिंदू वाहिनी गौ रक्षादल के कार्यकर्ताओं ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देते हुए मंडावली थाना अध्यक्ष के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

