Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

32 बोर के दो अवैध पिस्टल के साथ एक युवक गिरफ्तार

  • शहर में सरवरपीर के पास आम के पास से पकड़ा युवक

जनवाणी संवाददाता |

शामली: शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आम के बाग के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 32 बोर के दो अवैध पिस्टल बरामद हुए हैं। पकड़े गए युवक के पास पिस्टल कहां से आए पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

गुरुवार को शहर कोतवाली के उपनिरीक्षक जितेंद्र शर्मा पुलिस बल के साथ मोहल्ला सरवर पीर के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी आम के बाग के निकट एक युवक को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ लिया। जिसने पूछताछ में अपना नाम ताहिर पुत्र अमीर हुसैन निवासी नई बस्ती हाजी कॉलोनी बताया। पुलिस ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके पास से दो अवैध पिस्टल 32 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद किए। जिनके बारे में युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जिस पर पुलिस ने युवक को अपनी हिरासत में ले लिया।

कोतवाली प्रभारी नेमचंद ने बताया है कि युवक को आर्म्स एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है। युवक पिस्टल किस मकसद के लिए और कहां से लाया था इसकी जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img