Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

10 साल के नन्हे निशानेबाज ने एयर पिस्टल में जीता रजत पदक

जनवाणी संवाददाता |

शामली: मेरठ के कलीना में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता में शामली के नन्हें निशानेबाज अभय तोमर ने रजत पदक जीतकर बाकी निशानेबाजों का हौंसल बढ़ाया है। शूटिंग रेंज पर पहुंचने पर निशानेबाज का स्वागत किया गया।
मुनव्वर मंसूरी राइफल क्लब लिलौन के अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि दो से आठ फरवरी तक मेरठ के कलीना गांव में निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

जिसमें शामली के 10 वर्षीय अभय तोमर पुत्र सुधीर तोमर निवासी शामली में सिल्वर मेडल जीता है। अभय तोमर ने एयर पिस्टल अंडर 12 स्पर्धा में यह पदक जीता है। अभय तोमर सेंट फ्रांसिस स्कूल शामली में कक्षा पांच का छात्र है और वह प्रतिदिन मुनव्वर मंसूरी राइफल क्लब पर अभ्यास करता है। क्लब में पहुंचने पर अभय तोमर का स्वागत किया गया।

इस मौके पर क्लब अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी, क्लब कोच नदीम अली, सचिन पंवार, रवि, सुनील, अवनीश, अक्ष, शोएब मलिक, रुद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

पांच राज्यों में मतदान के दिन पेड छुट्टी का अधिकार, ECI का बड़ा फैसला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने...

NCERT: एनसीईआरटी को मिला डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा, यूजीसी ने दी मंजूरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान...
spot_imgspot_img