Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

फावडे की शर्त पर पोर्कलेन मशीनों से धड़ल्ले अवैध खनन

  • चौसाना में यमुना नदी में एनजीटी गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां
  • युवक की पिटाई की एक ओर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

जनवाणी संवाददाता |

ऊन: चौसाना में यमुना नदी में खनन पट्टों की आड़ में एनजीटी की गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाकर पोर्कलेन मशीनों के द्वारा द्वारा किया जा रहा है, लेकिन पुलिस-प्रशासन मौन साधे हुए है। चौसाना में यमुना नदी में खनन के लिए पट्टे कराए जाते हैं। इन खनन पट्टों के लिए किसान फावड़े से अपनी भूमि से रेत उठाने की अनुमति लेता है। जबकि वास्तव में किसान को आगे कर खनन माफिया खनन पट्टे कराते हैं।

फिर, फावड़े से पट्टे की आड़ में धड़ल्ले से पोर्कलेन मशीनों द्वारा खनन किया जाता है। वर्तमान में एक बार फिर चौसाना में यमुना नदी में फावड़े से रेत उठाने के लिए खनन पट्टे की आड़ में दिन रात पोर्कलेन मशीनों द्वारा खनन किया जा रहा है। दिनरात 3 पोर्कलेन मशीनें खनन कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस जगह खनन किया जा रहा है, वहां पूर्व में भी खनन किया गया था जबकि यह भूमि बंजर भूमि में दर्ज है लेकिन फिर भी खनन विभाग मौन साधे हुए हैं और खनन लगातार जारी है। अवैध खनन की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें, चौसाना में खनन पॉइंट पर जा रहे डम्फर संचालकों में रविवार को कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले थे जिसमें वीडियो वायरल हुई थी। पुलिस ने तीन युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। इस प्रकरण में एक अन्य वीडियो वायरल हुई है जिसमें एक युवक की बुरी तरीके से पिटाई के बाद सड़क पर पड़ा है। पुलिस मौके पर जाकर उसे उठाकर ले जाती है। युवक की बेरहमी से सरेआम पिटाई हो रही है और पुलिस शांतिभंग में चालान कर इतिश्री कर लेती है जिससे खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img