Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

एक सप्ताह की भीतर ईएसआई कार्ड उपलब्ध कराएं: कविता

  • राज्य स्तरीय निगरानी समिति सदस्या ने की निकाय संबंधी समीक्षा

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: राज्य स्तरीय निगरारी समिति की सदस्या कविता तिसावड़ वाल्मीकि ने अधिशासी अधिकारियों को एक सप्ताह की भीतर ईएसआई कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि सफाई कर्मचारियों को योजना का लाभ समय से मिल सके।

राज्य स्तरीय निगरानी समिति उप्र की सदस्य कविता तिसावड़ वाल्मीकि ने सोमवार को स्वच्छकार विमुक्ति एवं पुनर्वासन अधिनियम, 2013 के अंतर्गत कस्बा थानाभवन स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास), प्रबन्धक, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0, प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय, जीएम जलकल तथा जनपद की नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी, सफाई निरीक्षक और संबंधित पटल सहायक एवं सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष, महामंत्रियों, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों के साथ नगर पंचायत में मेनुअल स्क्वेंजर्स, सफाई कर्मचारियों के वेतन, पेंशन, ईएसआई, ईपीएफ, मृतक आश्रित नियुक्ति, पदोन्नति, सफाई एवं सुरक्षा उपकरण, वर्दी, सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ, मलिन बस्तियों में विकास कार्य तथा एमएस एक्ट-2013 के जनपद में लागू तथा पालन करने की समीक्षा की। इस दौरान कविता तिसावड़ वाल्मीकि ने अधिशासी अधिकारियों को एक सप्ताह की भीतर ईएसआई कार्ड उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ताकि सफाई कर्मचारियों को योजना का लाभ समय से मिल सके।

जिला समाज कल्याण अधिकारी समाज दिनेश चंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में स्व: रोजगार योजना के अंतर्गत बैंक धनराशि देगा जिसमें एक समूह बनाया जाएगा। स्वयं समूह के अंर्तगत 10 व्यक्ति आएंगे जिसमें बैंक प्रति व्यक्ति 50 हजार रुपये के हिसाब से देगा, जो 10 व्यक्तियों का 5 लाख रुपया होगा। जिससे समूह बनाकर वह अपनी मर्जी से कोई भी रोजगार कर सकते है। सरकार लोन के ब्याज का 60 प्रतिशत स्वयं देगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...

Noida Airport: नोएडा में कल से शुरू होगी नई उड़ान, आज सीएम योगी और कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को...
spot_imgspot_img