Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

आम के हरे पेड़ काटने पर पुलिस ने तीन को दबोचा

  • पुलिस ने कटे पेड़ों से लदी ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ली

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: नगर में शामली रोड पर हरे आम के पेड़ काटने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा। पुलिस तीन युवकों को हिरासत में ले लिया जबकि अन्य भागने में सफल हो गए। पुलिस ने कटे हरे पेड़ों से लदी ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है।

सोमवार सुबह पुलिस ने नगर के शामली रोड पर पियुष अयन आश्रम के पास सड़क किनारे छापा मारा। पुलिस जब वहां पहुंची तो दर्जनों मजदूरों ने काफी संख्या में आम के हरे पेड़ काट कर जमीन पर डाल रखे थे। पुलिस को देख कर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा हरे आम के पेड़ काटने की परमिशन दिखाने को कहा गया तो आरोपी परमिशन नहीं दिखा सकें। जिसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा मौके से कटे हुए पेड़ों से लदी ट्रैक्टर ट्राली को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मौके से पेड़ काटने के उपकरण भी बरामद किए।

कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि अगर आरोपी पेड़ काटने की परमिशन दिखाते हैं तो उन्हें छोड़ दिया जाएगा। अगर पेड़ काटने की परमिशन नही हैं तो हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों सहित 6 के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...

Noida Airport: नोएडा में कल से शुरू होगी नई उड़ान, आज सीएम योगी और कल पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को...
spot_imgspot_img