Sunday, June 21, 2026
- Advertisement -

हत्यारोपी पति का नहीं लगा सुराग

  • मायका पक्ष के लोगों ने किया गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: एकता नगर में किराये के मकान में रहने वाली नीतू की हत्या के मामले में दूसरे दिन भी आरोपी पति का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घर से निकलने के बाद ही मोबाइल को बंद कर लिया था। उसकी आखिरी लोकेशन घर के बाहर ही मिली। वहीं, मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद महिला का गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।

नीतू पुत्री लीले सिंह का विवाह देवेंद्र से हुआ था। देवेंद्र 26 जनवरी से उसके साथ एकता नगर में धर्मपाल के मकान में दोनों किराये पर रहने आए थे। देवेंद्र मजदूरी करता था। रविवार को नीतू का शव कमरे में बिस्तार पर पड़ा मिला। उसके गले पर निशान थे और पति देवेंद्र का मोबाइल शाम तक बंद आता रहा। जिसके बाद मृतका की बहन सुधा ने देवेंद्र पर हत्या व ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने इस मामले में देवेंद्र की सीडीआर निकलवाई तो अंतिम लोकेशन घर के बाहर की मिली। दूसरे दिन भी देवेंद्र का मोबाइल बंद आता रहा। पुलिस लगातार देवेंद्र की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि अभी मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं, सोमवार को शव पोस्टमार्टम से आने के बाद मायके पक्ष के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ गांव ले गए और गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया।

09 12

पुलिस पूछताछ में सुसराल पक्ष के लोगों ने बताया कि काफी समय से देवेंद्र पत्नी के साथ बाहर रहता था। वह मकान बदलता रहता था, जिस कारण उन्हें जानकारी नहीं थी कि वह कहां रह रहा है। मृतका की बहन का आरोप है कि उसकी बहन नीतू तीन माह की गर्भवती थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपी को पकड़ लिया जायेगा और हत्या के कारणों का खुलासा किया जायेगा।

युवती के अश्लील फोटो भेजे ससुराल

सरधना: परिवार वालों ने युवती का रिश्ता किया तो सिरफिरे युवक ने उसकी अश्लील फोटो होने वाले पति को भेज दी। जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया। फोटो सामने आने के बाद युवती का रिश्ता टूट गया। सोमवार को पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि युवक युवती को ब्लैकमेल करने लगा था। जिसके चलते परिजन कुछ समय से युवती को लेकर गाजियाबाद में रह रहे थे। इसी बीच परिजनों ने युवती का रिश्ता तय कर दिया। सिरफिरे युवक को रिश्ते की जानकारी हुई तो उसने युवती के अश्लील फोटो उसके होने वाले पति को भेज दिए। जिसके बाद मामला बिगड़ गया।

बात यहां तक पहुंची की युवती का रिश्ता टूट गया। सोमवार को पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

छेड़छाड़ के आरोपी की जमानत खारिज

मेरठ: न्यायालय अपर जिला जज कोर्ट संख्या-16 मेरठ नुसरत खान ने छेड़छाड़ करने के आरोपी मोहित सैनी पुत्र मूलचन्द सैनी निवासी लावड़ मेरठ की जमानत खारिज कर दी। सरकारी वकील मोहित गुप्ता ने बताया कि वादी मुकदमा ने थाना दौराला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गत चार फरवरी 2023 को दोपहर करीब दो बजे खेत में काम कर रही थी।

तभी आरोपी उसके पास आया और बुरी नियत रखते हुए वादी को अकेला पाकर इसके होठों का चुम्बन लेने का प्रयास किया। जिस पर उसने बचाव करते हुए आरोपी का होंठ अपने दांतों से काट दिया और शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास खेत में काम करने वालों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। न्यायालय ने अपराध को गंभीर प्रकृति का मानते हुए आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: नरोत्तमगढ़ के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव, हादसे की आशंका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में ग्राम नरोत्तमगढ़...
spot_imgspot_img