जनवाणी ब्युरो |
नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने छात्रों के लिए अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से जुड़े पुनर्मूल्यांकन, पुनर्सत्यापन और पुनर्गणना के अधिकांश कार्य पूरे कर लिए गए हैं और शेष परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
मंत्री ने कहा, “आज न केवल NEET UG परीक्षा होगी, बल्कि सीबीएसई के बाकी परिणाम भी जल्द घोषित किए जाएंगे। लगभग 17 लाख छात्रों में से 15.5 लाख के परिणाम पहले ही जारी हो चुके हैं। जिन छात्रों ने पुनर्मूल्यांकन, पुनर्गणना और पुनर्सत्यापन के लिए आवेदन किया था, उनकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और परिणाम जल्द ही प्रकाशित किए जाएंगे। हम सुनिश्चित करेंगे कि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।”

