Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

आबादी के बीच हाइटेंशन लाइन का विरोध

  • किसान संगठन के लोगों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: सुरानी गांव में रेलवे द्वारा हाइटेंशन लाइन बिछाई जा रही है। जो आबादी के बीच से निकल रही है। ग्रामीण इस लाइन का विरोध कर रहे हैं। मामले को लेकर सोमवार को भाकियू के लोग एसडीएम से मिले। उन्होंने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपते हुए विद्युत लाइन आबादी से बाहर बिछवाने की मांग की। तहसील पहुंचे भाकियू के लोगों ने कहा कि रेलवे विभाग द्वारा सुरानी गांव हाइटेंशन लाइन बिछाई जा रही है।

जिला सचिव अंकित ने बताया कि लाइन आबादी के बीच से निकाली गई है। इस लाइन के कारण गांव में हादसे होने की आशंका है। ग्रामीणों के विरोध के बाद भी लाइन बिछाने का काम कर दिया गया। जहां से लाइन बिछाई गई है, वहां पहले ही सरकारी स्कूल, मंदिर व घनी आबादी है। इसके अलावा एलटी लाइन भी बिछी हुई है। मगर कोई सुनने को तेयार नहीं है।

जिससे ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। मामले को लेकर संगठन के लोग एसडीएम से मिले। उन्होंने एसडीएम पीपी राठौर को एक ज्ञापन सौंपते हुए लाइन आबादी से बाहर शिफ्ट कराने की मांग की। ताकि हादसों से बचा जा सके। इस मौके पर विनोद सुरानी, अशोक, चंद्रपाल, सोहनवीर, विजय कुमार, ऋषिपाल आदि मौजूद रहे।

ओवरलोड गन्नों के ट्रकों पर कार्रवाई करने की मांग

सरधना: गन्नों के ओवरलोड ट्रक लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। सोमवार को काफी संख्या में लोग तहसील पहुंचे और एसडीएम से मिले। उन्होंने एसडीएम को समस्या से अवगत कराते हुए ट्रकों के आवागमन का समय निर्धारित करने की मांग की। एसडीएम ने उन्हें कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।तहसील पहुंचे लोगों ने बताया कि गन्नों के ओवरलोड ट्रक हादसों का सबब बनते हैं।

20 11

ओवरलोडिंग के कारण यह ट्रक कहीं भी पलट जाते हैं। ऐसे में गन्नों के ट्रकों का समय निर्धारित होना जरूरी है। ताकि हादसों से बचा जा सके। कम से कम सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक गन्नों को ट्रकों के आवागमन पर रोक लगनी चाहिए। ताकि बड़ा हादसा होने से रोका जा सके। काफी समय से गन्नों के ट्रकों का यही समय रहा था। मगर कुछ महीनों से फिर वहीं हालात हो गए हैं।

मामले को लेकर लोग एसडीएम से मिले। भाजपा नेता यशवीर सिंह ने एसडीएम को समस्या से अवगत कराते हुए ट्रकों के आवागमन का समस्य पूर्व की भांति निर्धारित करने की मांग की। एसडीएम पीपी राठौर ने उन्हें इस ओर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img