जनवाणी ब्यूरो |
ककरौली: गांव बेहडां सादात में मीरापुर विधायक चंदन सिंह चौहान अपने साथियों के साथ काफिले से बिजनौर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेहडां सादात से होते हुए जा रहे थे।
गांव बेहडां सादात में क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों ने मीरापुर विधायक चंदन सिंह चौहान के काफिले को रोककर उनका फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान अरुण प्रधान, संदीप नागर, कपिल प्रधान, सुरेंद्र सिंह, शमी हुसैन अशोक प्रधान कालू मोहित आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

