Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

दहेज में मांगे 20 लाख, टूटी शादी

  • शादी से एक दिन पहले दहेज का सारा सामान लेने के बाद लिया यूटर्न
  • सदमे में लड़की का पिता बीमार, खुशियों की जगह छाया मातम
  • ब्रह्मपुरी थाने में हंगामा, दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दहेज लोभियों ने चंद रुपयों के लिये एक निर्दोष युवती के सात फेरों के सपनों को चकनाचूर कर दिया। युवती के घर वालों ने विवाह मंडप में सारी तैयारियां कर ली थी और घर में मांगलिक कार्यक्रम जोरों पर चल रहे थे, बुधवार को सरधना के दबथुवा गांव से बरात के आगमन से पहले वधू पक्ष के लोगों ने दहेज का सामान भी भिजवा दिया था,

लेकिन मंगलवार की रात वर पक्ष ने 20 लाख की मांग कर दी। जब वधू पक्ष ने असहमति जताई तो दहेज का सामान वापस कर शादी तोड़ दी। वधू पक्ष ने ब्रह्मपुरी थाने में हंगामा कर कार्रवाई की मांग की, बाद में युवती की मां ने दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।

माधवपुरम सेक्टर तीन निवासी जीवन लाल कश्यप की बेटी नीतू की शादी दबथुवा निवासी महिपाल सिंह के बेटे ईश्वर सिंह उर्फ हर्ष के साथ तय हुई थी। दिल्ली रोड स्थित प्रेमग्रीन में शादी का आयोजन रखा गया था। मंगलवार को नीतू के घर वाले सगाई करने के लिये दबथुवा गए थे। वधू पक्ष की तरफ से सगाई में कार समेत दहेज का सामान दिया गया था।

03 21

मंगलवार की रात ग्यारह बजे के करीब नीतू के सपने उस वक्त चकनाचूर हो गए जब खुद हर्ष ने फोन करके कहा कि जब तक 20 लाख रुपये व्यवस्था नहीं कर लोगे बरात लेकर नहीं आएंगे। नीतू ने बात करने की कोशिश की तो हर्ष ने फोन काट दिया। रेलवे में नौकरी करने वाले हर्ष के इस फोन ने नीतू के घर की सारी खुशियां पल भर में मिट्टी में मिला दी। रात किसी तरह कट गई, दोपहर होते होते हर्ष के घर वालों ने दहेज का सामान वापस कर दिया।

अचानक शादी टूटने से पिता जीवन लाल की तबीयत खराब हो गई और नीतू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नीतू ने शादी के लिये दिलोजान से तैयारियां की थी और अपनी पसंदीदा मंहदी लगवाई थी। घर के बुजुर्गों और बिरादरी वालों ने मध्यस्थता करने की कोशिश की, लेकिन हर्ष के घर वालों ने मानने से इंकार कर दिया।

खुद को अपमानित महसूस करते हुए नीतू के घर वालों ने बाद में शादी से इंकार कर दिया। बाद में नीतू की मां कुसुम देवी अपने घर वालों को लेकर ब्रह्मपुरी थाने गई और हर्ष के खिलाफ दहेज मांगने और धमकी देने की तहरीर दी। बाद में पूर्व पार्षद तरुण गोयल ने इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी से बात कर हर्ष के खिलाफ दहेज का मुकदमा दर्ज करा दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img