Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सोहराब गेट, बड़ौत डिपो में नई स्कीम के तहत 42 बसों का अनुबंध

  • दोनों डिपो में 14 बसों का संचालन हुआ शुरू
  • अप्रैल तक नए अनुबंध और बसों की संख्या बढ़ने की उम्मीद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नई स्कीम 2022 परवान चढ़ना शुरू हो गई है नई स्कीम के तहत जिन बसों का अनुबंध किया गया है। उसमें से सोहराब गेट और बड़ौत डिपो में 14 बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। जबकि अप्रैल तक शेष बसों के संचालन और नए अनुबंध होने की उम्मीद जताई गई है।

अक्टूबर 2022 में लांच की गई-नई स्कीम के अंतर्गत बड़ौत डिपो में 12 बसें लोनी और मेरठ मेरठ मार्ग पर चलाई गई हैं। जबकि सोहराब गेट डिपो की दो बसें मेरठ-खुर्जा मार्ग पर चलाई गई हैं। टीआरएम फाइनेंस मुकेश अग्रवाल ने बताया अभी तक 42 बसों को संचालन के लिए पत्र जारी की गए हैं अप्रैल तक इन सभी बसों के संचालन के साथ-साथ नए अनुबंध की भी संभावना है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में चल रहे अनुबंध के अंतर्गत प्रति किमी के हिसाब से निगम बस मालिकों को भुगतान करती रहा है। वहीं, नई स्कीम के अंतर्गत निर्धारित टेंडर की राशि प्रति किमी के हिसाब से निगम अपने पास रखेगा शेष सभी राशि बस स्वामी को दे दी जाएगी। वहीं, बस की आए इससे कम होने पर मालिक से वसूली की जाएगी यानी नई स्कीम के अंतर्गत निगम जितने किमी बस चलाएगा,

उसका भुगतान मालिक से काट लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार के हानि लाभ का दायित्व पूरी तरह मालिक का रहेगा। इसके अलावा पांच निधियां जैसे टोल, यात्री सुविधा, यात्री-दुर्घटना निधि, आईटी निधि भी बस स्वामी को देनी होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img