Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

जश्न के रूप में मनेगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

  • आठ मार्च तक पूरे प्रदेश में आयोजित हो रहे विविध कार्यक्रम

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) इस साल पूरे प्रदेश में एक जश्न के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत आठ मार्च तक जिलों में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इन कार्यक्रमों की रूपरेखा इस साल की थीम- डिजिटआॅल लैंगिक समानता के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी को ध्यान में रखते हुए तय की गयी है। इसका उद्देश्य सभी महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण व लैंगिक समानता के लिए डिजिटल युग में नवाचार, तकनीकी परिवर्तन और शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता लाना है। इससे उनमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता भी आएगी।

महिला कल्याण विभाग की निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने इस सम्बन्ध में प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भी भेजा है। पत्र के मुताबिक डिजिटल प्रौद्योगिकी प्रगति-2030 के लिए लक्षित सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के अपार अवसर भी प्रदान करती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक से आठ मार्च तक की गतिविधियां तय की गयीं।

इसके तहत एक और दो मार्च को जिलों में हममें है दम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत उन महिलाओं को जिन्होंने समाज की रूढ़ियों और पूर्वाग्रहों से संघर्ष कर खुद से शुरू किये गए नवाचारों, तकनीक का प्रयोग या डिजिटल शिक्षा के माध्यम से खुद या समाज में दूसरी महिलाओं की प्रेरणास्रोत बनीं उनके बारे में समाज को अवगत कराया गया। इसके लिए सोशल मीडिया कैम्पेन भी चलाया गया।

शुक्रवार (03 मार्च) को आसमां है आगे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विद्यालयों, कालेजों, विश्वविद्यालयों, आंगनबाड़ी, महिला शरणालय, बालिका गृहों और संरक्षण गृहों आदि के स्तर पर किशोरियों तथा महिलाओं के साथ डिजिटल शिक्षा और स्वावलंबन की चुनौतियों पर चर्चा आयोजित की जायेगी।

चार मार्च को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समुदाय की प्रेरक महिलाओं (गैर राजनीतिक) के लिए गपशप लंच का आयोजन किया जायेगा। आयोजन में स्थानीय कलाओं और कलाकारों को शामिल कर भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। पांच मार्च को कार्यस्थल पर लैंगिक समानता विषय पर जनपदस्तरीय सेमिनार, गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। आयोजनों में प्रशासनिक अधिकारियों और विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जायेगा।

छह मार्च को मेगा इवेंट अनंता का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत समाज में बदलाव लाने के लिए प्रयासरत महिलाओं जैसे-नवाचारों, तकनीक या डिजिटल शिक्षा का इस्तेमाल कर समाज या अपने जीवन में बदलाव लाने वाली महिलाओं की प्रेरक कहानियों को जनपद स्तर पर टीवी, रेडियो, एफएम, कम्युनिटी रेडियो, टॉक शो आदि के माध्यम से जन-जन तक प्रसारित किया जाएगा।

इसमें एंटरप्रेन्योरर, उद्यमी, चेंज एजेंट्स, समाजसेवी या समाज की रुढियों व पूर्वाग्रहों से संघर्ष कर आगे सफल जीवनयापन करने वाली महिलाओं की प्रेरक कहानियों को भी शामिल किया जा सकता है। जनपद स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की इन महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। सात या आठ मार्च को सुविधा के अनुसार शुभ होली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस आयुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इन सभी कार्यक्रमों के आयोजनों के फोटोग्राफ और अन्य सामग्री महिला कल्याण विभाग और अन्य अधिकारियों के ट्विटर हैंडल से प्रसारित की जायेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

IPL 2026: टॉस जीतकर PBKS ने चुनी गेंदबाजी, RCB को लगा बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले...

Delhi News: महिलाओं के सपनों को उड़ान, दिल्ली सरकार देगी 10 करोड़ तक का बिना गिरवी लोन

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि...

Saharanpur News: आईएमए की बैठक में दिल की बीमारियों के आधुनिक इलाज और साइबर अपराध पर मंथन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: अंबाला रोड स्थित एक होटल के...

Saharanpur News: महेशपुर के जंगल में छह नलकूपों से विद्युत उपकरण चोरी, किसानों में रोष

जनवाणी संवाददाता । बड़गांव: थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के...
spot_imgspot_img