Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

महापंचायत में पहुंचे कई जिलों के किसान

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में भाग लेने के लिए सुबह से ही किसानों के जत्थे कमिश्नरी चौराहा स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क पहुंचना शुरू हो गए।

इस महापंचायत में एक और मेरठ जिले से आने वाले किसान अपने ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ पहुंचे। जिन्हें पार्क के चारों ओर खड़ा कर दिया गया। इन्हीं में विभिन्न ट्रैक्टर ट्रॉलियों में खाने का सामान लाया गया। कुछ में तैयार सामान रहा, तो कुछ किसानों ने भट्टी चढ़ाई। किसानों के तेवर देखकर उनके लंबे डंटने का अनुमान लगाया गया।

62 7

वहीं गाज़ियाबाद, मुज़फ्फरनगर, बागपत समेत विभिन्न जिलों से आने वाले किसान दूसरे वाहनों से आयोजन स्थल तक पहुंचे। पुलिस ने महापंचायत स्थल तक आने वाले लगभग सभी मार्गों पर बैरिकेडिंग की। ताकि किसानों के अलावा अन्य वाहनों की आवाजाही से व्यवस्था न बिगड़े।

दोपहर बाद यह खबर लिखे जाने तक हज़ारों की संख्या में किसान कमिश्नरी चौराहा पहुंच चुके हैं। इस बीच भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत और प्रवक्ता राकेश टिकैत के पहुंचने का इंतज़ार चल रहा है। जबकि युवा नेता गौरव टिकैत समेत विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img