Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रबुद्धजनों के साथ करेंगे चर्चा

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रबुद्धजनों के साथ चर्चा करेंगे।

दिल्ली मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम को लेकर हुई तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी ने कहा कि कल 16 मार्च को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनमंच सभागार में प्रबुद्धजनों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बजट अभिभाषण पर यहां के प्रबुद्धजनों के साथ चर्चा करेंगे । उनके साथ भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल व जनपद के सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

मान सिंह गोस्वामी ने कहा कि राष्ट्रपति जी के बजट अभिभाषण में भविष्य के समृद्ध भारत का विज़न दिखाई पड़ता है और इसी को लेकर भाजपा द्वारा सभी शक्ति केंद्रों पर उनके अभिभाषण को लेकर संगोष्ठी आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में कल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करेंगे।

नगर विधायक राजीव गुम्बर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कल होने वाली बजट अभिभाषण पर होने वाली संगोष्ठी में चिकित्सक, शिक्षक, अधिवक्ता, उद्यमियों, व्यापार मंडल, वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवी संस्थाओ सहित समाज के सभी प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ऐतिहासिक अभिभाषण दिया गया है जो दर्शाता है कि किस प्रकार अमृतकाल के इस बजट में देश को आगे बढाने का काम किया जा रहा है।

बैठक में कल के आयोजन को लेकर सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता ने की । इस दौरान प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक महामंत्री किशोर शर्मा, महामंत्री योग चुघ, विपिन कुमार, विस्तारक पुष्कर भारद्वाज, उपाध्यक्ष अनिल मित्तल, मनोज ठाकुर, प्रवीण छाबड़ा, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष नरेश धनकर, वर्षा चोपड़ा, नीलू राणा, मयंक गर्ग, राजेन्द्र कोहली, विजय गुप्ता, पारस मेहता, आदित्य भारद्वाज, नीरज माहेश्वरी, सुनील गुप्ता, सुनील पंवार, भगत सिंह सहित सभी पदाधिकारी, मोर्चो के अध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...

Delhi News: हरीश राणा को अंतिम विदाई, दिल्ली के ग्रीन पार्क में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: बुधवार को इच्छामृत्यु के बाद...
spot_imgspot_img