Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

सूबे में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी चिंता का विषय: प्रिंस कंसल

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: मेरठ-सहारनपुर मंडल से एम एलसी स्नातक चुनाव के प्रत्याशी प्रिंस कंसल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी की समस्या से संबंधित आंकड़े चौंकाने वाले हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार में पिछले 2 साल में युवा बेरोजगारों की संख्या में बड़ी तादाद में इजाफा हुआ है। भारत के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले दो साल में 12.5 लाख बेरोजगार बढ़ गए हैं। यूपी में कुल बेरोजगारों की संख्या लगभग 34 लाख हो गई है।

चुनाव प्रचार के सिलिसिले में सहारनपुर आए प्रिन्स कंसल ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला प्रदेश है, जिसकी कुल आबादी लगभाग 19 करोड़ है। यूपी की कुल आबादी भारत की 16 फीसदी है। सेंट्रल फॉर इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों के मुताबिक साल 2018 के मुकाबले साल 2019 में बेरोजगारी दर बढ़कर लगभग दोगुनी हो गई।

उत्तर प्रदेश की औसत बेरोजगारी साल 2018 की 5.91 फीसदी के मुकाबले 9.95 फीसदी हो गई है! फीसदी बेरोजगारी दर का मतलब है कि करीब 100 लोगों में से 10 फीसदी लोग बेरोजगार हैं। इसका मतलब है कि उत्तर प्रदेश की बेरोजगारी दर राष्ट्रीय औसत बेरोजगारी दर 7.7 फीसदी से ज्यादा है। कंसल बसपा एमएलसी महमूद अली से मिले और कई जगहों पर बैठकें कीं। प्रिन्स कंसल ने प्रथम वरीयता का वोट मांगा और कहा कि अगर वह विजयी होते हैं तो बेरोजगारी के मुद्दे को जोर-शोर से उच्च सदन में उठाएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img