Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

स्थान परिवर्तन के साथ अनलॉक हुई पैठ, विरोध में ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: वैश्विक महामारी करोनाकाल शुरू होते ही सब्जी की पैठ पर लगा ग्रहण आठ माह बाद स्थान परिवर्तन के साथ अनलॉक हो गया। बाजार का स्थान बदले जाने से खफा हुए पथ विक्रेताओं ने ज्ञापन देकर पुराने स्थान पर ही बाजार लगवाने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक कस्बे में शनिवार तथा बुधवार को लगने वाली सब्जी की पैठ पर कोरोना काल शुरू होते ही लॉकडाउन लग गया था।

नगर पंचायत को इस पैठ बाजार के ठेके से आय होती है। इस वित्तीय वर्ष में नगर पंचायत वार्षिक ठेके को नीलाम नहीं कर पाई।नगर पंचायत में होने वाली आय सुचारू करने के लिए गत बुधवार को मंदवाडी मार्ग पर पैठ बाजार लगवाया लेकिन नए स्थान पर लगी पैठ में ग्राहक नहीं पहुंचे।

पथ विक्रेता ग्राहकों की प्रतीक्षा करते रहे। स्थान बदलने को लेकर पथ विक्रेताओं ने पूर्व चेयरपर्सन आयशा खातून के पुत्र सैयद ईसा की अगुवाई में अधिशासी अधिकारी नीतू सिंह को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें पैठ बाजार पुराने स्थान पर लगाए जाने की मांग की गई है। ईओ नीतू सिंह ने उनकी मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

36 6

दूसरी ओर चेयरमैन अब्दुस समद का कहना है कि पुराने स्थान पर भीड़ भाड़ होने के कारण संक्रमण का खतरा है। व्यापारियों द्वारा उक्त स्थान पर जाम लगने की शिकायत एवं कोरोना से बचाव के मद्देनजर स्थान परिवर्तन किया गया है। पुराने स्थान पर भीड़भाड़ कोविड 19 के खतरे की आशंका के चलते घातक साबित हो सकती है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img