Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

बोलेरो व ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में एक की मौत

  • आमने सामने हुई जोरदार टक्कर

जनवाणी संवाददाता |

रेहड़: नेशनल हाईवे-74 पर शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे बादीगढ़ चौराहा के पास बोलेरो पिकअप और ट्रैक्टर ट्रली की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर रूप से घायल चालक को पीएचसी ले जाया गया।

डाक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। आमने सामने की टक्कर रेहड़ के गांव राजनगर के निकट नेशनल हाईवे-74 पर शुक्रवार रात एक हादसा हो गया। इसमें ट्रैक्टर ट्राली और बोलेरो पिकप गाड़ी आमने-सामने से टकरा गई।

bij1

इसमें बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें चालक 30 वर्षीय मोती सिंह पुत्र पूर्ण सिंह निवासी गांव बहादुरपुर राजपूत, थाना पाकबाड़ा जनपद मुरादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पीएचसी में भर्ती कराया।

जहां डक्टरों ने गम्भीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजन को सूचित किया गया। वहीं इस हादसे में ट्रैक्टर चालक हरजिंदर सिंह पुत्र आशा सिंह निवासी मलकंठपुर गढ़ी थाना रेहड़ भी घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक बोलेरो चालक मोती सिंह जसपुर की ओर से अफजलगढ़ जा रहा था जबकि ट्रैक्टर चालक अफजलगढ़ शुगर मिल में गन्ना डालकर ट्रैक्टर ट्राली से रेहड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान बादीगढ़ चौराहे के पास दोनों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img