Thursday, February 19, 2026
- Advertisement -

भारत गौरव ट्रेन को जीएम रेलवे और उत्तर प्रदेश के मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: भारतीय रेल पर थीम आधारित पर्यटक ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत के लिए आज गौरव भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री लखनऊ जंक्शन पर मौजूद रहे। भारत गौरव ट्रेनें भारतीय रेल की टूरिस्ट सर्किट ट्रेनें हैं जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिकता और प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर नगरों के दर्शन कराती हैं।

अब तक लगभग 22 राज्यों एवं 04 केन्द्रशासित प्रदेशों को कवर करते हुये देश के विभिन्न भागों से 26 भारत गौरव ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं। भारत गौरव ट्रेनों से स्थानीय एवं क्षेत्रीय पयर्टन को बढ़ावा मिलेगा। हमारे पर्यटन स्थलों और भारत गौरव को लोकप्रिय बनाने के लिये आई.आर.सी.टी.सी. द्वारा सिख धर्म के श्रद्धालुओं एवं अन्य पर्यटकों के लिये आनंदपुर साहिब (श्री केसगढ़ साहिब गुरुद्वारा एवं विरासत-ए-खालसा, श्री कीरतपुर साहिब गुरुद्वारा), सरहिन्द (श्री फतेहगढ़ साहिब), बठिण्डा (श्री दमदमा साहिब), अमृतसर (श्री अकाल तख्त एवं स्वर्ण मन्दिर), नांदेड़ (तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब), बीदर (गुरुद्वारा श्री गुरुनानक झीरा साहिब) एवं पटना (गुरुद्वारा श्री हरमंदिर जी साहिब) हेतु ‘गुरुकृपा यात्रा‘ के लिये भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन दस रात्रि एवं ग्यारह दिन के लिये 05 अप्रैल, 2023 को लखनऊ जं0 से नई दिल्ली के बीच चलाई गई।

श्री गुरूकृपा यात्रा ट्रेन (भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन) विभिन्न स्टेशनों पर टूरिस्ट बोर्डिंग ठहराव प्रदान करते हुये 05 अप्रैल, 2023 को लखनऊ जं. से 17.40 बजे प्रस्थान कर सीतापुर से 19.40 बजे, शाहजहाँपुर से 21.40 बजे, पीलीभीत से 23.40 बजे, दूसरे दिन 06 अप्रैल, 2023 को बरेली से 01.10 बजे, रामपुर से 01.45 बजे, मुरादाबाद से 02.45 बजे छूटकर टूरिस्ट हाल्ट के लिये आनन्दपुर साहिब 10.00 बजे पहुंचेगी। तीसरे दिन 07 अप्रैल, 2023 को यह गाड़ी आनंदपुर साहिब से 12.30 बजे प्रस्थान कर सरहिंद 14.30 बजे पहुंचकर टूरिस्ट हाल्ट करते हुये सरहिंद से 21.00 बजे छूटकर चौथे दिन 08 अप्रैल, 2023 को बठिण्डा 05.00 बजे पहुंचेगी। 08 अप्रैल, 2023 को 05.00 बजे से 21.00 बजे तक बठिण्डा में टूरिस्ट हाल्ट देते हुये बठिण्डा से 21.00 बजे छूटकर पांचवे दिन 09 अप्रैल, 2023 को 07.00 बजे अमृतसर पहुंचेगी तथा 21.00 बजे तक टूरिस्ट हाल्ट देते हुये 21.00 बजे प्रस्थान करेगी। छठवें दिन 10 अप्रैल, 2023 को दिन/रात्रि यात्रा करते हुये सातवें दिन 11 अप्रैल, 2023 को प्रातः 05.00 बजे नांदेड़ पहुंचकर टूरिस्ट हाल्ट देते हुये 22.00 बजे छूटेगी।

आठवें दिन 12 अप्रैल, 2023 को बीदर स्टेशन पर 05.00 बजे पहुंचकर टूरिस्ट हाल्ट देते हुये 14.30 बजे छूटेगी। नौवें दिन 13 अप्रैल, 2023 को दिन/रात्रि यात्रा करते हुये दसवें दिन 14 अप्रैल, 2023 को 05.00 बजे पटना पहुंचकर टूरिस्ट हाल्ट देते हुये 23.00 बजे छूटेगी। यात्रा की समाप्ति पर यात्रियों को उनके गन्तव्य पर उतारते हुये ग्वारहवें दिन 15 अप्रैल, 2023 को लखनऊ जं0 13.45 बजे पहुंचेगी तथा यहाँ से 14.15 बजे छूटकर सीतापुर से 16.35 बजे, शाहजहाँपुर से 18.30 बजे, पीलीभीत से 19.50 बजे, बरेली से 21.10 बजे, रामपुर से 22.05 बजे तथा मुरादाबाद से 22.45 बजे छूटकर बारहवें दिन 16 अप्रैल, 2023 को नई दिल्ली 03.30 बजे पहुंचेगी।

एलएचबी कोच से यात्रियों की सुरक्षा

इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, जनरेटर सह लगेज यान के 02 तथा पेण्ट्रीकार के 01 कोच सहित कुल 14 अत्याधुनिक आरामदायक एल.एच.बी. कोच लगाये गये हैं।

हाईटेक कोच बनाकर यात्रियों को सुविधाएं

पूर्वोत्तर रेलवे को मिलने वाली यह पहली भारत गौरव ट्रेन है, इस ट्रेन से क्षेत्र में धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस ट्रेन के आधुनिक सुविधायुक्त एल.एच.बी. कोचों में अतिरिक्त प्रावधान जैसे कि सभी कोचों में सी.सी.टी.वी. कैमरा एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया गया है, एक स्लीपर कोच में पूजा घर भी बनाया गया है। सभी कोचों में फायर अलार्म सिस्टम एवं बेहतर राइडिंग कम्फर्ट के लिये एयर स्प्रिंग लगाया गया है।

पीएम मोदी के दिखाए रास्ते पर बढ़ रहा है देश

समारोह को सम्बोधित करते पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री, उत्तर प्रदेश जयवीर सिंह ने माननीय प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में देश की जनता को गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक नगरों एवं धार्मिक स्थलों से रूबरू होने का लोगों को अवसर मिल रहा है, भारतीय रेल के माध्यम से लोग देश के गौरवशाली अतीत एवं सम्पदा से परिचित हो सकें।

आज सिख समाज के पूज्य स्थलों के दर्शन हेतु गुरु कृपा यात्रा ट्रेन चलाई जा रही है। मैं इसके लिये सिख श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को हार्दिक बधाई देता हूँ। इस गाड़ी के माध्यम से आई.आर.सी.टी.सी. द्वारा देश में सिख श्रद्धा के प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। उत्तर प्रदेश में लखनऊ, सीतापुर, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, बरेली, रामपुर तथा मुरादाबाद स्टेशनों पर श्रद्धालु यात्रियों को इस गाड़ी में चढ़ने एवं उतरने हेतु ठहराव प्रदान किया गया है। श्री सिंह ने कहा कि सिख श्रद्धालुओं को इस श्रद्धा यात्रा से पवित्र पंच तख्त के दर्शन का लाभ मिलेगा।

इस गाड़ी के संचलन से सिख श्रद्धालुओं के साथ ही अन्य पर्यटक भी इन प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर लाभान्वित होंगे। इसके लिये मैं पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक चन्द्र वीर रमण एवं वरिष्ठ रेल अधिकारियों को हार्दिक धन्यवाद देता हूँ।

इस अवसर पर विधायक जय देवी, विधायक डा0 नीरज बोरा, संयुक्ता भटिया, मॉर्डन रेल कोच फैक्ट्री, रायबरेली के महाप्रबन्धक प्रशान्त कुमार मिश्रा, मण्डल रेल प्रबन्धक/लखनऊ आदित्य कुमार सहित वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर में बदला मौसम का मिजाज, ठंड की हुई वापसी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: करीब दस दिनों से लगातार तेज...
spot_imgspot_img