Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

चुनाव आयोग ने कही बड़ी बात, ऐसे होगा नामांकन, इस दिन मिलेगा चुनाव चिन्ह

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: आज रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। राज्य के चुनाव आयुक्त मनोज कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताय कि यूपी में नगर निकाय चुनाव 2023 दो चरणों में कराए जाएंगे।

पहले चरण का मतदान चार मई और दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग 11 मई को कराई जाएगी। तत्पश्चात आपत्तियों की निस्तारण के बाद मतगणना 13 मई को होगी और इसी दिन नतीजे भी घोषित किए जाएंगे।

राज्य चुनाव आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि राज्य के 760 नगरीय निकाय चुनाव के अन्तर्गत कुल 14,684 पदों पर चुनाव होगा। इसमें 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिये चुनाव होगा।

उत्तर प्रदेश सरकार ने आज रविवार को ही नगर निगमों के महापौर, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए अंतिम आरक्षण सूची जारी कर दी है।

अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की होगी वेबकास्टिंग

राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की आवश्यकतानुसार वेबकास्टिंग कराने के निर्देश दिए। कहा कि निष्पक्ष चुनाव में बाधा डालने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जाए।

दिव्यांगो के लिए व्हीलचेयर की मिलेगी सुविधा

दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों में रैंप एवं व्हील चेयर के साथ साथ आवश्यक सुविधाएं जरूर उपलब्ध हों। कोरोना संक्रमण के प्रभाव को देखते हुए आवश्यकतानुसार मास्क, साफ सफाई एवं अन्य जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करा ली जाएं। जिलों ने आयोग को अपने यहां की चुनाव तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

63 2

अंतिम अधिसूचना के अनुसार

  • आगरा के महापौर सीट अनुसूचित जाति (महिला)

  • झांसी की सीट अनुसूचित जाति(एससी)

  • शाहजहांपुर और फिरोजाबाद की सीट ओबीसी (महिला)

  • सहारनपुर और मेरठ की सीट ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग)

  • लखनऊ, कानपुर और गाजियाबाद महिलाओं के लिए आरक्षित

  • वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा-वृंदावन की आठ महापौर सीटें अनारक्षित

राज्‍य में 760 नगर निकायों के लिए जिसमें 17 नगर निगम की 199 नगर पालिका परिषद की और 544 नगर पंचायतों की आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

यूपी में नगर निकाय चुनाव के लिए जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत और नगरीय निकाय) द्वारा सार्वजनिक सूचना की तारीख की ही घोषणा हो गई है। जिसमें जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पहले चरण के लिए 10 अप्रैल को सूचना जारी करेंगे और दूसरे चरण के चुनाव के लिए 16 अप्रैल को सूचना जारी होगी। साथ ही नामांकन पत्रों की भरने और जमा करने की तारीख पहले चरण के चुनाव के लिए 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक है। इसके साथ ही दूसरे चरण के चुनाव के लिए 17 अप्रैल से 24 अप्रैल है।

इस दिन होगा चुनाव चिन्ह का आवंटन

नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन वापसी के की तारीख पहले चरण के चुनाव के लिए 20 अप्रैल है और दूसरे चरण के लिए 27 अप्रैल है। साथ ही पहले चरण के चुनाव के उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह (निशान) 21 अप्रैल को मिलेंगे और दूसरे चरण के लिए 28 अप्रैल के मिलेंगे। इस बार 17 नगर निगम, 199 नगरपालिका और 544 नगर पंचायतों में चुनाव कराया जाना है। इस चुनाव के लिए 43231827 मतदाता हैं जिनमें से 22983728 पुरुष और 20248099 महिला मतदाता हैं।

62 2 61 1

यहां होगा पहले चरण का मतदान

शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर।

यहां होगा दूसरे चरण का मतदान

मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर।

60 1

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img