Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -

चुनावी बिगुल बजा, बागपत में द्वितीय चरण में 11 मई को होगा चुनाव

  • जनपद में तीन नगर पालिकाओं व छह नगर पंचायतों में होगा चुनाव

  • 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक होंगे नामांकन, 27 अप्रैल तक ले सकेंगे नामांकन वापस

मुख्य संवाददाता |

बागपत: निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। बागपत जनपद में द्वितीय चरण में 11 मई को चुनाव होगा। यहां 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक नामांकन होंगे। चुनावी घोषणा होते ही प्रशासनिक अमला भी चुनावी मोड में आ गया है और आचार संहिता का पालन कराने के लिए अधिकारी दौड़ते दिखाई देंगे। आचार संहिता लगते ही होर्डिगों को हटाने का काम भी देर शाम शुरू दिया गया। उधर, राजनीतिक पार्टियों को नामांकन से पहले प्रत्याशियों की घोषणा भी करनी है।

आखिरकार वह घड़ी आ गई है जिसका कई महीनों से इंतजार किया जा रहा था। निकायों में पिछले साल ही चुनाव कराए जाने थे, लेकिन आरक्षण का मामला न्यायालय में पहुंचने के कारण चुनाव देरी से होंगे। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने का इंतजार लगातार किया जा रहा था, जोकि रविवार की देर शाम हो गया है। यानी प्रदेश में निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है। प्रदेश में दो चरणों में चुनाव होगा।

बागपत जनपद में द्वितीय चरण में 11 मई को चुनाव होगा। इसके लिए 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक नामांकन होगा। 25 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 27 अप्रैल को नामांकन वापसी हो सकता है। 28 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 11 मई को चुनाव होगा और 13 मई को मतगणना होगी। अब नामांकन में महज 7 दिन शेष रह गए हैं। इससे पहले राजनीतिक पार्टियों को अपने प्रत्याशियों की घोषणा भी करनी है।

देखा जाए तो अब चहुंओर चुनावी माहौल नजर आएगा। आचार संहिता का पालन कराने के लिए अधिकारी सड़कों पर उतर गए हैं। देर शाम ही होर्डिंग हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। डीएम राज कमल यादव ने बताया कि आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाएगा। नामांकन से पूर्व सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी।

नामांकन में 7 दिन शेष, प्रत्याशियों की करनी होगी घोषणा

राजनीतिक दलों को चुनाव की तैयारियों के लिए अधिक समय नहीं मिला है। नामांकन में महज सात दिन शेष रह गए हैं। इन सात दिनों में पार्टियों को अपने प्रत्याशियों का चयन भी करना है और चुनाव की तैयारियों में भी लगना है। चुनाव की जनसभाओं को भी तय करना है। यानी अब राजनीतिक दलों को भी दिन रात तैयारियों में जुटना होगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

संघर्ष का गणित और सफलता

कई बार एक कठिन प्रश्न को समझने के लिए...

हम छात्रों को क्या सिखाना भूल जाते हैं?

डॉ. विजय गर्ग दुनिया भर की कक्षाओं में शिक्षा को...

मिश्रा जी लाइक्ड योर स्टेटस

बनारस की उस पुरानी पुश्तैनी हवेली के दालान में...

उजाड़ना था तो बसने क्यों दिया था?

पिछले कुछ वर्षों से यह समस्या और भी व्यापक...

‘भगवा’ राजनीति का विस्तार

2026 के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम भारतीय...
spot_imgspot_img