- मेडिकल व सर्विलांस की टीम ने पकड़ी अवैध हथियारों की फैक्ट्री, तीन गिरफ्तार
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: निकाय चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया अभी खत्म भी नहीं हुई, लेकिन अवैध हथियारों का जखीरा जनपद में आने लगा है। मेडिकल पुलिस और सर्विलांस की टीम ने तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी है।
पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि जागृति विहार एक्सटेंशन चेकिंग के दौरान संदिग्ध लोगोंं को पकड़ा गया और उनकी निशानदेही पर अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने जब सूचना पर छापा मारा तो अवैध फैक्ट्री में कुछ लोग हथियार बना रहे थे। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक युवक फरार हो गया। पूछताछ में इन युवकों ने बताया कि ये लोग निकाय चुनाव के लिए अवैध हथियार बना रहे थे।

जिन्हें आसपास के जिलों में सप्लाई करना था। एसपी क्राइम अनित कुमार ने बताया कि चुनाव को देखते हुए लगातार टीम काम कर रही है। सर्विलांस सेल को सूचना मिल रही थी कि शहर में अवैध हथियार बन रहे हैं। बदमाशों के पास से पांच पिस्टल, 4 तमंचे और हथियार बनाने का उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने फलावदा निवासी शादान पुत्र शाहिद, अनस पुत्र हफजी निवासी शकूर नगर, शोएब पुत्र हमराज निवासी रशीदनगर का रहने वाला है।

जबकि शाहनवाज उर्फ लक्की पुत्र हशमत मौके से भाग गया। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि हथियार किन जिलों में सप्लाई होना था। प्एसपी क्राइम ने बताया कि इन तीनों में से एक आरोपी पहले भी अवैध असलहा सप्लाई करने के मामले में दिल्ली से पकड़ा जा चुका है। हथियार बनाने वाले बदमाशों की उम्र बहुत ज्यादा नहीं है। बदमाशों की उम्र पच्चीस साल से कम है और इनका कहना था कि वे लोग अपराध की दुनिया में राज करना चाहते हैं।
बरामद हथियार
5 पिस्टल .32 बोर, 2 अदद पिस्टल .32 बोर (अधबनी), 4 अदद तमंचे 315 बोर, 2 अदद अद्धा बंदूक/मस्कट 12 बोर,10 अदद जोड़े पिस्टल ग्रिप/चाप, नम्बर पंच किट, 1 ड्रिल मशीन, 1 बांख (शिकन्जा), 1 हथौड़ा, 1 पाइप रिंच, 8 रेती, 4 आरी के ब्लेड लोहा काटने वाले, 1 आरी लोहा काटने वाली, 2 प्लास,1 कटर, 2 पेचकस, 2 छैनी,1 सुम्मी,1 भट्टी आग वाली, 5 पत्ती लोहे की मैग्जीन बनाने वाली, 1 अदद टॉर्च बैटरी वाली, 6 नाल, बैरल बड़ी (अद्धा, पौना बन्दूक वाली), 11 नाल/बैरल छोटी (तमंचा वाली) आदि।
दबिश के दौरान घर में चलती मिली अवैध शराब की भट्ठी
हस्तिनापुर: निकाय चुनाव को देखते हुए अवैध कच्ची शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए आबकारी आयुक्त के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने थाना क्षेत्र के गांव मखदुमपुर में छापेमारी की जहां पर घर में अवैध शराब की चलती भट्टी बरामद हुई जहां से आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब बनाते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल ने बताया कि निकाय चुनाव में अवैध शराब के बिक्री और परिवहन पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है
बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के गांव मखदुमपुर में एक घर में छापेमारी की गई। जहां पर निकाय चुनाव में इस्तेमाल करने के लिए अवैध कच्ची शराब बनाई जा रही थी आबकारी विभाग की टीम को मौके से एक कमरे में भट्टी चलती के साथ तीन ड्रमों में लगभग एक हजार लीटर लहन लगभग 70 पाउचो में 40 लिटर कच्ची शराब बरामद की गई। आबकारी की टीम ने मौके पर ही भट्टी व लहन को नष्ट को नष्ट कर दिया और कच्ची शराब को जब्त किया गया। आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल ने बताया कि अवैध शराब बनाने वाले दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है
जिसमें आसाराम तथा प्रदीप दोनो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि लगातार अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की जा रही है दोनों ही आरोपियों के खिलाफ हस्तिनापुर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है उन्होंने बताया कि किसी भी कीमत पर अवैध शराब का कारोबार नहीं करने दिया जाएगा और लगातार यह अभियान चलाया जाएगा जिसके लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है।

