Tuesday, May 26, 2026
- Advertisement -

पिता पर किया कातिलाना हमला

  • मकान नाम कराने को पिता की हत्या का प्रयास
  • बुजुर्ग पिता को कमरे में बंद कर पीटा, हवाई फायर कर मौके से फरार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: बुजुर्ग पिता की सेवा करने के बजाय एक सिरफिरा बेटा अपने पिता पर अत्याचार करते हुए हत्या करने के प्रयास में लगा हुआ है। जाकिर कॉलोनी में मकान नाम कराने को लेकर बुजुर्ग पिता को एक कमरे में बंद कर तरह-तरह की यातनाएं दे रहा था। पिता को बेटियों ने बचाने का प्रयास किया तो उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पीड़ित परिवार को बचाने पहुंचे तो आरोपी गोली चलाते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़ित बुजुर्ग ने लिसाड़ी गेट थाने पर कलयुगी बेटे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र जाकिर कॉलोनी निवासी साबुद्दीन (75) का आरोप है कि वह कस्बा लावड़ के ग्राम महल का रहने वाले हैं। पीड़ित ने बताया कि उनका बेटा आशु काफी समय से उनकी हत्या करने का प्रयास कर रहा है। गांव में रहते समय आरोपी बेटे ने पीड़ित को एक कमरे में बंधक बनाकर तरह-तरह की यातनाएं देते हुए जान से मारने का प्रयास किया था। आरोपी बेटे से बचने के लिए पीड़ित अपनी बेटी आसमां और शहनाज के पास जाकिर कॉलोनी में रह रहे हैं।

उन्होंने बताया कि बेटा आशु मकान में हिस्सा मांग रहा है। इस कारण कई बार आशु अपने पिता के साथ मारपीट कर चुका है। पीड़ित बुजुर्ग साबुद्दीन ने बताया कि आशु उनकी बेटियों के घर पहुंचा और मकान अपने नाम कराने की बात कहने लगा। साबुद्दीन ने मकान नाम कराने से इंकार कर दिया तो आरोप है कि आरोपी बेटे ने पिता साबुद्दीन को एक कमरे में बंद कर लिया और जमकर मारपीट करने लगा।

इस दौरान बुजुर्ग पिता को बचाने बहन आसमां और शहनाज आई तो आरोपी ने उन्हें भी नहीं बख्शा और लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पीड़ित के घर पहुंचे और कलयुगी बेटे से बचाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान आरोपी कलयुगी की बेटा गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद बुजुर्ग अपनी बेटियों के साथ लिसाड़ी गेट थाना पहुंचा और

10 26

आरोपी कलयुगी बेटे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी लिसाड़ी गेट अजय कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आरोपी की तलाश में छापेमारी की गई थी। लेकिन आरोपी नहीं मिला। आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

दो पक्षों में मारपीट में युवक को मारी गोली

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में रविवार की शाम हुए मामूली विवाद के बाद सोमवार की सुबह दो पक्षों के युवकों के बीच एक बार फिर से मारपीट और फायरिंग हो गई। बताया जाता है इस दौरान फायरिंग करने वाले पक्ष के ही एक युवक के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद गोली चलाने वाले पक्ष ने ही दूसरे पक्ष के खिलाफ जानलेवा हमले की तहरीर दे दी। वहीं, पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।

ढलाई वाली गली निवासी तालिब और अनस के बीच रविवार की शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जाता है क्षेत्रवासियों ने दोनों युवकों को समझा-बुझाकर उनके घर वापस भेज दिया। सोमवार की सुबह राजा का भाई अनस गली से गुजर रहा था। आरोप है कि इस दौरान तालिब और उसके साथियों ने अनस के साथ मारपीट करते हुए उस पर दोनों पक्ष के लोगों मैं से किसी एक व्यक्ति ने फायरिंग कर दी

जिसके चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि चलाई गई गोली उनके ही साथी व्यक्ति द्वारा चलाई गई गोली अकबर के पैर में लग गई। जिसके बाद अकबर को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल की जानकारी ली पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img