Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

नगर निकाय चुनाव के लिए आज कांग्रेस ने जारी किया घोषणा-पत्र

  • कांग्रेस का यह घोषणा पत्र जनता के प्रति वचनबद्धता है- बृजलाल खाबरी

  • कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की मंशा के अनुरूप कांग्रेस आम जनता के लिए है समर्पित- बृजलाल खाबरी

  • कांग्रेस आम जनता के मूल भूत सुविधाओं को बहाल करने और अपने वचन को पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है: बृजलाल खाबरी

जनवाणी  ब्यूरो |

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने आज कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में चल रहे नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने (घोषणा पत्र) ‘‘जनता को वचन’’ जारी किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के नगर निकायों में अधिकतर नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों/नगर पंचायतों पर केन्द्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी काबिज है और हालात यह हैं कि सत्ताधारी दल ने बड़े-बड़े वादे जनता से किये लेकिन वह सभी खोखले साबित हुए हैं।

नगरीय क्षेत्रों में चाहे कूड़ों का अम्बार हो, अशुद्ध पेयजल हो, छृट्टा जनवर हों, बजबजाती नालियां हो, अंधेरे में डूबी गलियां हों, सहित बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थय, सुरक्षा, भोजन, परिवहन, की भीषण समस्या से प्रदेश के नागरिक जूझ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इन सभी समस्याओं से आम जनता को निजात दिलाने के लिए अपना वचन देती है।

नगर निकाय चुनाव 2023 हेतु कांग्रेस का जनता को वचन

  • नगर निगम, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायतों में साफ सुथरी सड़के, नालियां और गलियां होंगी।

  • प्रत्येक नागरिक को शुद्ध पेयजल निःशुल्क उपलब्ध कराया जायेगा।

  • धार्मिक स्थानों एवं पार्कों का सौन्दरीकरण।

  • पर्यावरण की उच्च गुणवत्ता का पालन।

  • हर गरीब, बेसहारा व निशक्तजन को इन्दिरा कैंटीन के माध्यम से मुफ्त भोजन की व्यवस्था की जायेगी।

  • हर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए उच्च कोटि के पुस्तकालय की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी तथा वरिष्ठ नागरिकों के लिए हर प्रकार के अखबार एवं पत्रिकाओं की व्यवस्था होगी।

  • छुट्टा जानवरों से पूर्ण रूप से निजात हेतु आश्रय स्थल का निर्माण कराया जायेगा।

  • संचारी रोग के रोकथाम के लिए समय-समय पर दवाओं एवं कीटनाशकों का नियमित रूप से छिड़काव कराया जायेगा।

  • नालियों में जलभराव न हो, सड़कें साफ-सुथरी रहें इसलिए जल निकासी का बेहतर प्रबन्धन किया जायेगा।

  • नगर निगमों के सार्वजनिक स्थलों जैसे स्कूल, अस्पताल, मॉल आदि के पास स्थित पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित, सुन्दर और सस्ता किया जायेगा।

  • धार्मिक उत्सवों और आयोजनों पर बिना भेदभाव के सभी धर्मस्थलों के साफ-सफाई, लाइटिंग और शुद्ध पेयजल की मुफ्त व्यवस्था सुनिश्चित करायी जायेगी।

  • ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशनों की फ्री उपलब्धता सुनिश्चित करायी जायेगी।

आप लोग इस समय अपने-अपने क्षेत्र से नगरीय निकाय चुनाव प्रक्रिया में शामिल हैं तथा बेहतर प्रत्याशियों के चयन हेतु तत्पर हैं। ऐसे में हमारी पार्टी जिसने इस देश को आजादी दिलाई, इसे बनाया-संवारा तथा हर मानव के लिए जरूरत की सारी सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए निरन्तर प्रयास किया है। उसी का परिणाम है कि आज हम सबको जरूरत की वह सारी चीजें कमोवेश उपलब्ध हैं जिससे दुनिया के किसी भी विकसित देश से हम प्रतिस्पर्धा कर सकने में सक्षम हैं।

परन्तु पिछले काफी दिनों से पार्टी नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों में अपनी सेवा का अवसर नहीं उपलब्ध करा पा रही है। जो लोग सत्ता में हैं उन्होंने बार-बार बड़े-बड़े वादे तो किये लेकिन वह सब केवल कोरे सब्जबाग बनकर रह जाते हैं। एक ही बरसात में जहॉं सड़के बजबजा जाती हैं, हर कालोनी में कूड़े का अम्बार दिखाई पड़ता है, छुट्टा जानवरों की अराजकता लोगों की जान के आफत बनकर खड़ी रहती है तथा अनियंत्रित पार्किंग और अनुचित प्रबन्धन से शहरों का माहौल बहुत असुविधाजनक दिखाई पड़ता है।

ऐसे में कांग्रेस पार्टी अपनी सेवा भावना जो कि हमारी परम्परा रही है, हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव के हर बुनियादी और आवश्यक बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, भोजन, परिवहन आदि हर आवश्यक आवश्यकताओं की पूर्ति पूरी गुणवत्ता के साथ कराने के लिए आपसे अपना वचन देती है।

इसी के साथ कंाग्रेस पार्टी देश में और प्रदेश में साम्प्रदायिक सद्भाव, व्यक्ति की गरिमा, अपनी आस्था की आजादी, मजबूत लोकतंत्र, सुदृढ़ न्याय व्यवस्था के लिए निरन्तर संघर्ष में है। महंगाई, बेरोजगारी से निजात दिलाने, विद्यार्थियों एवं युवाओं को पूरे सहयोग के साथ आत्मसम्मान से आगे बढ़ाने का वचन देती है। इसी के साथ कंाग्रेस पार्टी दशकीय जनगणना को तुरन्त शुरू करने की मांग करती है, जिससे की कल्याणकारी योजनाओं में हर समाज की संख्या और आवश्यकताओं के अनुसार चीजों की व्यवस्था सुनिश्चित हो सके, इसका वचन देती है। प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन प्रवक्ता पंकज तिवारी प्रमुख  रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img