Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

बलरामपुर जिले में मेगा मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: डीएम डॉ0 महेन्द्र कुमार के निर्देशन में गुरुवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं अग्निशमन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में केन्द्रीय विद्यालय, मेमोरियल हॉस्पिटल बलरामपुर एवं बलरामपुर चीनी मिल के केमिकल डिवीजन में अग्नि सुरक्षा सम्बन्धी मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा चीनी अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही जनसामान्य को आग, भूकंप, आकाशीय बिजली आदि आपदाओं से बचाव के उपायों के बारे में बताया गया।

बताते चलें कि जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह एवं जिला अग्निशमन अधिकारी सत्येन्द्र सिंह की अगुवाई में अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा सबसे पहले केन्द्रीय विद्यालय में अग्नि सुरक्षा की मॉक ड्रिल किया गया। इससे पहले विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आग के प्रकार, आग लगने के कारण, आग पर नियंत्रण पाने के उपायों, भूकम्प से बचाव तथा आकाशीय बिजली से बचाव आदि के बारे में बताया गया। इसके बाद पत्तियों एवं झाड़ियों के ढेर में आग लगाकर उसे बुझाने का कार्य किया गया। आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम द्वारा तत्काल आग पर काबू पाया गया जिसे वहां पर उपस्थित कर्मियों एव लोगों ने देखा।

46 15

इसके बाद में मेमोरियल हास्पिटल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 ए0के0 श्रीवास्तव की उपस्थिति में अग्नि शमन की मॉक ड्रिल हुई। तत्पश्चात बलरामपुर चीनी मिल के केमिकल डिवीजन में अग्निशमन की मॉक ड्रिल के साथ ही अग्नि में फंसे हुए व्यक्ति को सुरक्षित निकालकर एम्बुलेन्स के माध्यम से अस्पताल में शिफ्ट करने की मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। टीम द्वारा नाट्य रूपान्तर के माध्यम से आग में फंसे व्यक्ति को बाहर निकालकर दिखाया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान ही जिला आपदा विशेषज्ञ अरूण सिंह, जिला अग्निशमन अधिकारी सत्येन्द्र सिंह तथा फायर बिग्रेड सर्विस के आरक्षी अखिलेश प्रताप सिंह द्वारा उपस्थित कर्मचारियों एवं जन सामान्य को आग लगने के कारण, आग से बचाव तथा आपदा के दौरान होने वाली क्षति को कैसे कम किया जाए इसके बारे में बताया गया। अग्निशमन दल द्वारा बताया गया कि आपदा से निपटने के लिए जागरूकता आवश्यक है।

जागरूकता फैलाकर हम आग से होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं। आग लगने के बाद इस पर काबू पाने के तरीके बताए गए हैं। जिला आपदा विशेषज्ञ द्वारा आकाशीय बिजली से बचाव को लेकर मोबाइल में दामिनी एप तथा मौसम आदि की अपडेट प्राप्त करने के लिए सचेत ऐप को डाउनलोड कर उपयोग के बारे में बताया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img