Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

कमिश्नर से मिलने की मांग, किसानों का हंगामा

  • मासिक पंचायत में आयुक्त के ज्ञापन लेने न पहुंचने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी गेट पर दिया धरना
  • अपर आयुक्त ने किसानों को सभागार में वार्ता के लिए बुलाया, ज्ञापन लेकर स्थिति को संभाला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन मेरठ मंडल की मासिक पंचायत मेरठ कमिश्नरी चौराहा स्थित चौ. चरण सिंह पार्क में आयोजित की गई। जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। पूर्व घोषणा के अनुसार मंडलायुक्त से किसानों के बीच आकर ज्ञापन लेने की मांग की गई। जिनके न आने पर किसानों ने उनके कार्यालय के प्रवेश द्वार के सामने धरना शुरू करते हुए काफी देर तक नारेबाजी की। अपर आयुक्त ने काफी देर प्रयास करने के उपरांत किसानों को सभागार में आमंत्रित करते हुए उनकी समस्याओं को सुना, और समाधान कराने का आश्वासन दिया।

इस बीच भाकियू मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान ने कहा कि पिछली मासिक पंचायत में मेरठ मंडल से तमाम समस्याओं को लेकर आए किसानों व किसान प्रतिनिधियों को सरकारी तंत्र ने नजर अंदाज किया था। जिस पर तमाम यूनियन पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी गेट पर धरना दिया था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने पुनरावृत्ति न होने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया था। लेकिन इस बार फिर वही सब कुछ दोहराया गया है। जिस पर अधिकारियों ने कहा कि ऐसा संवादहीनता के कारण हुआ है।

उन्होंने व्यवस्था दी कि आने वाले समय में सभी किसानों के बजाय समस्याओं के संबंध में किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल संबंधित अधिकारियों से भेंट करके ज्ञापन दे सकेगा। इस बीच किसानों की ओर से 13 सूत्रीय मांग पत्र अपर आयुक्त शमशाद हुसैन को दिया गया। जिसमें मांग रखी गई कि गन्ना शुगर मिलों द्वारा किसानों का गन्ना भुगतान अविलंब किसानों के खातों में पहुंचना चाहिए। ताकि किसान अपने बच्चों के दाखिले और शिक्षण सामग्री खरीद सहित तमाम महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण कर सके। आवारा पशुओं के कारण आए दिन सड़कों पर एक्सीडेंट हो रहे हैं।

साथ ही इनकी वजह से किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंच रहा है। जिस कारण किसान बहुत ही परेशान है, इसलिए जल्द से जल्द आवारा पशुओं से किसानों को निजात दिलाई जाए। इस वर्ष गन्ना मूल्य वृद्धि न होने के कारण किसानों में काफी रोष है। गन्ना मूल्य बढ़ाकर कम से कम 500 रुपये प्रति कुंतल किया जाए। इसके अलावा अवगत कराया गया कि जनपद हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम ठौलपुर में पानी निकासी नहीं है, गांव के तमाम रास्तों पर पानी भरा हुआ है, इसका जल्द से जल्द समाधान किया जाए।

26 27

सूबे में बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि ने किसानों की फसलें बर्बाद कर दी हैं, इसलिए किसानों को शीघ्र व उचित मुआवजा दिलाया जाए। हर साल मार्च में बिजली के पेनल्टी बिलों पर विभाग की ओर से किसानों को छूट दी जाती थी, जो इस बार नहीं दी गई है, जल्द से जल्द ये छूट लागू कराई जाए। नवनिर्मित जागृति विहार एक्सटेंशन में तत्काल प्रभाव से पुलिस चौकी की स्थापना कराई जाए। ओलावृष्टि से बर्बाद आम व आलू की फसल पर भी उचित मुआवजा सरकार द्वारा घोषित किया जाए।

आरोप लगाया गया कि तहसील अनूपशहर के ग्राम दुगरऊ में हो रही चकबंदी में बड़ा भ्रष्टाचार किया जा रहा है, और रिश्वत लेकर पैमाइश में गड़बड़ की जा रही है, इस प्रकरण की जांच कराकर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। मंडल अध्यक्ष गुड्डू प्रधान के नेतृत्व में चली पंचायत की अध्यक्षता महीपाल सिंह चौहान व संचालन बिजेंद्र सिंह गाजियाबाद ने किया।

मेरठ मंडल अध्यक्ष युवा जीते चौहान, पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष बबली सिंह, मेरठ मंडल प्रवक्ता दिनेश त्यागी, रविंद्र दौरालिया प्रभारी गाजियाबाद, अशोक घटान प्रभारी मेरठ, विजेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष गाजियाबाद, योगेंद्र सिंह अध्यक्ष उत्तर प्रदेश एनसीआर युवा, सेवाराम चौहान महासचिव युवा, राजकुमार करनावल, उज्जवल सरूरपुर आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img