जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज शुक्रवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक होगी। इस एससीओ सम्मेलन 2023 की अध्यक्षता भारत कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सम्मेलन में क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा, आतंकवाद पर अंकुश और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर रहेगा। इस बैठक में सभी देश अपना पक्ष रखेगा।
एससीओ के सदस्य देश भारत, रूस, चीन, पाकिस्तान, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, तजाकिस्तान और उजबेकिस्तान हैं। सदस्य देशों के अलावा रक्षा मंत्रियों के इस सम्मेलन में बेलारूस और ईरान सर्वेक्षक देश के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ वर्चुअल माध्यम से शिरकत करेंगे।