Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

सात अवैध धार्मिक ढांचे समेत 200 अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

जनवाणी संवाददाता |

हरिद्वार: जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के निर्देशों के क्रम में एसडीएम पूरण सिंह राणा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान की टीम द्वारा लालजीवाला में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।

लालजीवाला में अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई के तहत लगभग 150 से 200 अतिक्रमणों को ध्वस्त करने की बड़ी कार्रवाई की गयी, जिससे लालजीवाला में चारों तरफ हड़कम्प का माहौल बना हुआ था।

13 8

इसके अतिरिक्त विगत दिनों जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सप्तऋषि बन्धा निकट लालकोठी के आसपास किये गये निरीक्षण व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत दिये गये निर्देशों के क्रम में सप्तऋषि बन्धा निकट लालकोठी के आसपास हरियाणा तथा पंजाब के लोगों द्वारा अतिक्रमित लगभग सात धार्मिक ढांचों को भी धराशायी कर दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी जमीनों पर किसी भी प्रकार का कोई भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा तथा कहीं पर भी अगर सरकार की एक इंच भी जमीन पर अतिक्रमण किया गया है, तो उसे अतिक्रमण से मुक्त कराया जायेगा। इस अवसर पर नगर निगम, सिंचाई, लोक निर्माण सहित पुलिस व प्रशासन के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img