Home Uttar Pradesh News Baghpat छपरौली थाने में तैनात हेड कांस्टेबल का शव फंदे पर लटका मिला

छपरौली थाने में तैनात हेड कांस्टेबल का शव फंदे पर लटका मिला

0
छपरौली थाने में तैनात हेड कांस्टेबल का शव फंदे पर लटका मिला
  • परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया

जनवाणी संवाददाता |

छपरौली: थाना छपरौली में तैनात हेड कांस्टेबल का शव उसके कमरे में लगे पंखे पर बनाए गए खसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने थाने पहुंचकर हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया।

अमर सिंह राणा (35) छपरौली थाने पर काफी समय से तैनात था। उसका शव सुबह उसके कमरे के पंखे पर लगाए ग्ए फंदे पर लटका हुआ साथी पुलिसकार्मियों ने देखा। घटना की सूचना पुलिस ने उच्चाधिकारियों को दी।

मौके पर एसपी व सीओ भी पहुंचे। मृतक के परिजनों को सूचना की।उनके पहुंचने से पहले ही पुलिस ने हैडकांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे को सील कर दिया गया था। आत्महत्या का अभी कोई कारण पता नहीं चल पाया। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया।