Home Delhi NCR पहलवान बजरंग पूनिया ने ट्वीट कर नागरिकों से की यह अपील

पहलवान बजरंग पूनिया ने ट्वीट कर नागरिकों से की यह अपील

0
पहलवान बजरंग पूनिया ने ट्वीट कर नागरिकों से की यह अपील

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज शुक्रवार को भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने ट्वीट कर नागरिकों से जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में समर्थन की अपील की है।

बजरंग पूनिया ने ट्वीटर पर साथी पहलवानों साक्षी मलिक और विनेश फोगट के साथ अपना एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘हम अपने देश के गौरव के लिए लड़े. आज हम आपके चैंपियंस की सुरक्षा और सम्मान के लिए लड़ रहे हैं। कृपया हमारा साथ दें!’

बता दें कि पहलवानों का भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है।