जनवाणी संवाददाता |
रुड़की: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू आशाराम सैनी की 32वीं पुण्यतिथि आज ग्राम डाडा जलालपुर में उनकी समाधि स्थल पर भाव पूर्ण माहौल में मनाई गई।इस अवसर पर काफी संख्या में क्षेत्रवासी उनकी समाधि पर एकत्रित हुए तथा उनकी आत्मा की शान्ति हेतु कराये गए हवन में भाग लिया।
हवन के बाद सभी आगंतुकों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी को पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम स्वतंत्रता सेनानी बाबू आशाराम के प्रपौत्र यादवेन्द्र शरण ने उनकी जीवन यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होंने उस समय महात्मा गांधी द्वारा चलाए जा रहे स्वतंत्रता आंदोलन से प्रभावित हो कर अपनी सरकारी नौकरी को ठोकर मार दी और स्वतंत्रता आंदोलन में कूद पड़े।


