Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

अवैध संबंध और तीन लाख रुपये के लालच में युवक का कत्ल

  • आरोपी की निशानदेही पर रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों से शव बरामद

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: दांतल गांव में अवैध संबंधों और तीन लाख रुपए के लालच में एक युवक का चाकू से गोदकर कत्ल कर दिया। घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने शव को पावली खास स्टेशन के निकट झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने मृतक के शव को आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों को सलाखों के पीछे धकेल दिया।

कंकरखेड़ा पुलिस ने बताया कि दांतल गांव निवासी हसीनुद्दीन पुत्र शाहिद 7 नवंबर से गायब था। उसका फोन भी बंद हो गया था। तब उसके परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने छानबीन करते हुए गांव के ही सुलेमान पुत्र फिरोज को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ हुई तब उसने बताया कि उसकी भांजी से हसीनुद्दीन के संबंध हो गए थे और हसीनुद्दीन ने उनके पास तीन लाख की कमेटी भी डाल रखी थी।

जिनको वह लेने के लिए सुलेमान पर दबाव बना रहा था। रुपए ना देने पड़े और अवैध संबंधों के चलते सुलेमान ने अपने बहनोई इकबाल और भांजा सारिख को साथ लेकर 7 नवंबर को हसीनुद्दीन को किसी बहाने से बुला लिया और उसकी चाकू से गोदकर हत्या करने के बाद उसके शव को पावली स्टेशन के निकट जंगल में झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी सुलेमान की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया और इकबाल व उसके पुत्र सारिख को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या में सुलेमान की भांजी समरीन और बहन शहनाज भी षड्यंत्रकारी है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

हार जीत से परे है यह युद्ध

इस्राइल-अमेरिका बनाम ईरान का वर्तमान संघर्ष, जो बीस दिनों...

Chandigarh News: ढाई महीने में दूसरा झटका, आप का पार्षद हुआ कांग्रेस में शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नगर निगम चुनाव से पहले...
spot_imgspot_img