जनवाणी ब्यूरो ।
बिजनौर: एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में मान रही है कि व्यक्ति की नशे में गिरकर मौत हुई है, जबकि परिजनों ने एक महिला पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं हल्दौर में बोलेरो की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

राजू उर्फ राजकुमार उम्र 37 वर्ष पुत्र ऋषिपाल निवासी ग्राम काशीरामपुर थाना मंडावली अरूण डगरवालों के फार्म हाऊस सबलगढ़ में नौकरी करता था। रविवार को राजू की मृत्यु हो गयी।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी व स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि मृतक अत्याधिक नशे में था और गिरने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। मृतक के परिजन ने अवैध रूप से संबंध में रह रही महिला पर आरोप लगाया गया है।
तहरीर के आधार पर थाना मंडावली पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। शव के पंचायतनामा के उपरान्त पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है।
बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल
हल्दौर: रविवार की सुबह 10 बजे क्षेत्र के ग्राम नांगल जट्ट निवासी मोनू पुत्र सुरेश अपने साथी प्रकाश के साथ अपनी बाइक से बिजनौर से अपने गांव लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही मोनू की बाइक गांव के नजदीक पहुंची तो विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बुलेरो ने मोनू की बाइक में टक्कर मार दी।
आमने सामने की टक्कर में मोनू और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। हल्का इंचार्ज रोहताश सिंह बोलेरो को चालक सहित थाने ले आई।

