Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

शाहजहांपुर में बड़ा हादसा, पानी में डूबने से तीन बच्चों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज गुरुवार को यूपी के शाहजहांपुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। मिर्ज़ापुर थाना क्षेत्र के बहेरिया गांव में बने एक तालाब नुमा गढ्ढे में पांच बच्चे डूब गए। हालांकि दो बच्चे किसी तरह अपने जान बचाने में कामयाब रहे लेकिन तीन बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बच्चों के शवों को बाहर निकला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव बेहरिया के बाहर एक खेत में गहरा गड्ढा है, जिसमें बारिश का पानी भर गया। बृहस्पतिवार दोपहर गांव के पांच बच्चे नहाए गए। गड्ढे की गहराई अधिक होने के कारण पांच बच्चे डूबने लगे। दो बच्चे बमुश्किल पानी से निकल आए, लेकिन तीन बच्चे नहीं निकल पाए। उनकी डूबकर मौत हो गई।

जान बचाकर गड्ढे से निकले बच्चों ने गांव में घटना की सूचना दी। इसके बाद बच्चों के परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। बच्चों की खोजबीन के लिए ग्रामीण पानी भरे गड्ढे में उतरे। काफी देर बाद उनके शव गड्ढे में नीचे दबे मिले। सभी बच्चे नौ से 11 साल की उम्र के थे। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img