Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

यमुना ब्रिज पर पहुंची 12 सदस्यीय बाढ़ राहत की टीम

  • कांवड़ियों के स्नान को लेकर तैनात रहेगी बाढ़ राहत टीम

जनवाणी संवाददाता |

कैराना: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर यमुना ब्रिज पर बाढ़ राहत की टीम पहुंच गई हैं। बाढ़ राहत की टीम लाइफ जैकेट व बोट के साथ यमुना नदी पर कांवड़ियों के स्नान को लेकर तैनात रहेंगी।

श्रावण मास का आगाज होते ही धर्म नगरी हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर हरियाणा राजस्थान के कांवडियों का आना शुरू हो गया हैं। अबकी बार काफी संख्या में शिव भक्तों के आने की संभावना हैं।

वहीं कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। कैराना स्थित यमुना किनारे शिवभक्त यमुना नदी में स्नान कर पुण्य लाभ कमाते हैं।

शिव भक्तों के स्नान को लेकर बुधवार को गाजियाबाद से 41 वीं पीएसी बटालियन के जवानों की 12 सदस्यी टीम हेड कांस्टेबल करणवीर सिंह के नेतृत्व में बालाजी आईटीआई में पहुंची।

हेड कांस्टेबल करणवीर सिंह ने बताया कि उनके पास लाइफ जैकेट, एक बोट व दो इंजन मौजूद हैं। सभी जवान सुबह 5 बजे से शाम 6 बजे तक ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img