Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

हाइवे पर जाम बना लोगों के लिए जी का जंजाल

  • पहले टोल प्लाजा, फिर मोदीपुरम चेकपोस्ट और बाद में खड़ौली पर जाम से जूझते हैं वाहन चालक
  • ट्रैफिक पुलिस रहती है वसूली में मसगूल, जाम से कोई लेना-देना नहीं

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: एनएच-58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर रविवार को भयंकर जाम लगा। जाम लगने के कारण घंटों तक यात्रियों को टोल प्लाजा पर ही खड़े रहना पड़ा। तपिश भरी गर्मी के कारण जाम में फंसे लोग बिलबिला उठे। दिन निकलते ही प्लाजा पर जाम लगना शुरू हो गया और देर रात तक प्लाजा पर जाम रहा।

उधर, खड़ौली के पास हाइवे पर दिनभर जाम लगा रहा। हाइवे पर आए दिन जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। इस जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। सिर्फ ट्रैफिक पुलिसकर्मी वसूली करने में लगे हुए हैं। उनका जाम से कोई लेना-देना नहीं है।

जाम के मुख्य कारण

  • सिवाया टोल प्लाजा पर शनिवार और रविवार को अक्सर जाम लगता है। जाम लगने का मुख्य कारण शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण अत्यधिक वाहनों का हाइवे पर आवागमन होता है। जिसके चलते अक्सर जाम लगता है। जाम लगने के कारण लोग परेशान हो जाते हैं।

04 32

  • टोल प्रबंधन दावा करता है कि दो अतिरिक्त लाइनें टोल पर शुरू कर दी गई है। इसके अलावा अतिरिक्त कर्मचारी तैनात टोल पर कर दिए गए हैं, लेकिन वाहनों की संख्या अधिक बढ़ने के कारण यह इंतजाम पूरी तरह फैल हो जाते हैं। जिसके चलते यहां आए दिन जाम लगता है।
  • मोदीपुरम फ्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक पुलिसकर्मी संघन चेकिंग करते हैं। जिसके चलते वाहनों का आवागमन हर मिनट बाद रोक दिया जाता है। जिसके चलते यहां अक्सर जाम लग जाता है। जाम लगने के कारण वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग जाती है।
  • खड़ौली में अवैध कट स्थानीय लोगों द्वारा खोल दिए गए हैं। जिसके चलते यहां अक्सर जाम लग जाता है। दुपहिया वाहन चालक यहां हर मिनट बाद जाम लगवा देते हैं। क्योंकि वह शॉर्टकट से निकलने के चक्कर में यहां से वाहनों को रोक देते हैं। जिसके चलते यहां जाम लग जाता है।
  • खिर्वा अंडरपास के पास भी वाहनों का अधिक आवागमन होने के कारण अत्यधिक लंबा जाम लगता है। जिसके चलते यहां अक्सर घंटों तक लोगों को खड़े रहना पड़ता है। यह प्वाइंट बेहद जाम लगने के कारण चर्चाओं में रहता है।

जाम से निजात के लिए ये होनी चाहिए व्यवस्था

  • खड़ौली में पुलिसकर्मियों की होनी चाहिए तैनाती।
  • मोदीपुरम चेकपोस्ट के नीचे से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हटाकर दूसरे स्थान पर लगाना चाहिए।
  • टोल प्लाजा पर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती होनी चाहिए।
  • अवैध रूप से खुले कटों को बंद किया जाना चाहिए।
  • स्ट्रीट लाइटों को भी ठीक कराना, अंधेरा होने के कारण हर समय लगा रहता है जाम।
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img