Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

श्रावण सोमवार व्रत में ट्राई करें आलू से बनी यह रेसिपी…

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनन्दन है। श्रावण माह में इस बार आठ सोमवार पड़ रहे हैं। आज सावन माह का चौथा सोमवार व्रत है। आप हर सोमवार व्रत में एक ही चीज को खाकर बोर हो गए होंगे।

02 37

तो आज हम आपके लिए लेकर आये हैं आलू से बनी एक ऐसी डिश जिसको खाकर आप उंगलिया चाटते रह जाएंगे। जी हां, हम बात कर रहे है पोटैटो रोस्टी की। तो आइये बिना देर किए बताते हैं आपको पोटैटो रोस्टी बनाने की रेसिपी…

पोटैटो रोस्टी बनाने की सामग्री

  • 2 बड़े आलू

  • स्वादानुसार नमक

  • 2 बड़े चम्मच घी

01 41

  • 1/8 छोटा चम्मच काली मिर्च

  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस

  • 1/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

पोटैटो रोस्टी बनाने की विधि

पोटैटो रोस्टी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को छीलकर ग्रेटर से ग्रेट कर लें। इसके बाद इसे ठंडे पानी में डुबोकर रखें। अब आलू को अच्छे से निचोड़कर एक मिक्सिंग बाउल में डालें। इसमें सारे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

03 36

इस मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा लेकर टिक्की बना लें। अब एक पैन में घी डालकर गर्म करें और यह टिक्की डालकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें। करछी की मदद से इसे दबाकर किनारे से कुरकुरा कर लें। आपकी पोटैटो रोस्टी तैयार है। अब आप चाय या पूड़ी के साथ इसका मजा लिया जा सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img