Monday, May 11, 2026
- Advertisement -

जानलेवा कोरोना: अब तक 351 की छीन ली जिंदगी

  • तमाम कोशिशों के बाद भी संक्रमण के केसों में कमी नहीं, 247 नए केस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: तमाम कोशिशों के बाद भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम नजर नहीं आ रही। वहीं, दूसरी ओर रविवार को दो संक्रमित मरीजों की उपचार के दौरान मौत के बाद मेरठ में मरने वालों का आंकड़ा 351 जा पहुंचा है। वहीं, दूसरी ओर 247 नए संक्रमित केस मिलने के बाद अब संक्रमण की संख्या 16316 हो गयी है।

सीएमओ डा. राजकुमार ने रविवार की रात जारी किए गए अपडेट में कोरोना के 247 नए केसों तथा दो मरीजों की मौत की जानकारी दी है। मरने वालों में एल्पस फैक्ट्री का 54 वर्षीय कर्मचारी तथा कृष्णा नगर कोर्णाक कालोनी निवासी 73 वर्षीय अधेड़ हैं। सीएमओ ने बजाया कि इनकी हालत पहले से ही काफी खराब थी।

चिकित्सकों ने भरसक प्रयास किया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। शव कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परिजनों को सौंप दिए गए हैं। साथ ही शव को घर न ले जाने की भी हिदायत दी गयी है। संक्रमितों की सूची में आज भी हेल्थ केयर वर्कर, कारोबारी, छात्र गृहस्वामिनी, कैदी, मजदूर आदि भी शामिल हैं। वहीं, दूसरी ओर एक परिवार में एक से ज्यादा संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है जो स्वास्थ्य विभाग के लिए मुसीबत बना हुआ है।

ऐसे इलाकों में इमलियान मस्जिद हापुड़ रोड, न्यू सैनिक कालोनी, 11 डी लाला का बाजार, रेलवे रोड पूर्वा महावीर, 97 स्वामी पाड़ा बुढ़ानागेट, सदर क्षेत्र के शिवाजी कालोनी में पहली बार एक से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। सदर के जुबलीगंज रजबन में भी संक्रमित मिले हैं। ए-99 पांडव नगर, कंकरखेड़ा मंगलपुरी, जस्सू मोहल्ला कंकरखेड़ा, आदर्शनगर कंकरखेड़ा। इसके अलावा कुशावली गांव में कोरोना संक्रमण की चेन मिली है। यहां पांच संक्रमित मिले हैं।

दिल्ली रोड राम लीला ग्राउंड अग्रवाल कालोनी में संक्रमण के दो केस एक ही परिवार में मिले हैं। 5-बी न्यू सैनिक कालोनी में एक परिवार में दो केस। सिविल लाइन के आफिसर्स हास्टल में भी संक्रमण का केस मिलने से सनसनी फैल गयी है। इनके अलावा शास्त्रीनगर, गढ़ रोड जागृति विहार, आदर्श नगर कंकरखेड़ा में भी संक्रमित मिले है। गांव गेसूपुर में भी दो केस मिले हैं। साकेत में एक ही घर में तीन केस। ऐसे ही कई अन्य इलाके हैं जहां एक से ज्यादा केस मिले हैं।

सरधना में छह लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

क्षेत्र में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को भी सरधना में आधा दर्जन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। चार कुशावली गांव में तथा दो लोग नगर में संक्रमित पाए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग ने कुल 94 लोगों की जांच कराई। जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया। अब उनके संपर्क में आने वालों की जांच कराई जाएगी। सरधना क्षेत्र में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना एक-दो केस सामने आ रहे हैं। कोरोना केस का आंकड़ा करीब 300 पहुंच गया है। जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ी हुई है।

रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने कुल 94 लोगों की जांच कराई गई। हालांकि सभी लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई। मगर दो दिन पूर्व जांच को लैब भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आई तो स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट में पता चला कि आधा दर्जन लोग कोरोना पॉजिटिव हैं। जिनमें चार लोग कुशावली गांव में पॉजिटिव मिले हैं, जबकि नगर में एक बेलदारान तथा दूसरा प्रभातनगर में केस सामने आया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी को आइसोलेट कर दिया। साथ ही उनके परिवार को भी होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। इस संबंध में कार्यवाहक सीएचसी प्रभारी डा. अमित त्यागी का कहना है कि पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वालों की भी जांच कराई जाएगी।

दौराला क्षेत्र में निकले आठ कोरोना पॉजिटिव

क्षेत्र में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को हुई जांच में आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिससे क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना हुआ है। दौराला सीएचसी प्रभारी डा. सचिन मलिक ने बताया कि रविवार को दौराला, लावड़ व महलका में 80 लोगों की कोरोना जांच की गई।

जांच में पावली खास से तीन, एटूजेड कॉलोनी से चार व दौराला निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला। इससे क्षेत्र में हड़कंप का माहौल बना हुआ है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दौराला व लावड़ के बाजार में घूमकर लोगों से सैनिटाइजर, मास्क का उपयोग करने व दो गज की दूरी बनाये रखने की अपील की।

दौराला शुगर मिल कंटेनमेंट जोन में किया घोषित

दौराला में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले को लेकर प्रशासन बेहद गंभीर दिखाई दे रहा है दौराला शुगर मिल ने 16 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकलने से हड़कंप मचा हुआ है एसडीएम सरधना ने दौराला शुगर मिल को कंटेनमेंट जोन में घोषित कर दिया है। दौराला क्षेत्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में दौराला शुगर मिल में भी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव लगातार मिल रहे हैं।

अब तक दौराला मिल में 16 कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी पाई जा चुके हैं। लगातार बढ़ रही इस तादाद को देखते हुए एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय ने दौराला शुगर मिल को कंटेनमेंट जोन में घोषित कर दिया है। एसडीएम सरधना अमित कुमार भारतीय ने बताया कि सोमवार को दौराला शुगर मिल में कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी कर्मचारियों की कोरोना की जांच की जाएगी।

अभी तक दौराला शुगर मिल में 16 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। शुगर मिल को कंटेनमेंट जोन में घोषित कर दिया गया है। वहीं, सीएचसी प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि मास्क लगाकर दो गज की दूरी बनाकर रखें, लगातार हाथ की धुलाई करते रहे और एक जगह इकट्ठा न हो।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img