Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

मुकेश नर्सिंग होम में उपचार के दौरान युवक की मौत पर हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

शामली: गांव खेड़ी करमू में जहरीले पदार्थ के सेवन से एक युवक की हालत बिगड़ गई, जिसे 2 दिन पहले मुकेश नर्सिंग होम शामली में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा प्रदर्शन किया और नर्सिंग होम के बाहर जाम लगा दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

जमशेद ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया

शामली के गांव खेड़ी करमू निवासी जमशेद ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि 7 सितंबर को गांव खेड़ी करमू की एक महिला ताहिरा ने उसके पुत्र को लड्डू में जहरीला पदार्थ दे दिया था जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने पुत्र को मुकेश नर्सिंग होम शामली में भर्ती कराया जहां 9 सितंबर को पुत्र की मौत हो गई।

आरोप लगाते हुए हंगामा प्रदर्शन

जमशेद और अन्य परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा प्रदर्शन किया और पानीपत खटीमा हाईवे जाम करने का प्रयास किया लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझ कर शांत किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

इस संबंध में जमशेद ने आरोपी महिला ताहिरा और डॉ मुकेश पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img