Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

सिटी स्टेशन का थीम क्रांतिधरा के अनुरूप होगा: लक्ष्मीकांत वाजपेई

  • भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई ने जताया रेलमंत्री का आभार

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेई ने गुरुवार को दिल्ली में रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पूर्व में जो मांग पत्र रेलमंत्री को दिए गए उन पर जो संज्ञान लिया गया, उसको लेकर रेलमंत्री का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने आभार पत्र में विभिन्न बिंदुओं पर रेलमंत्री का ध्यान आकृषित भी किया।

जिस पर रेलमंत्री ने आभार पत्र पर सहमति भी दी। जिसमें मुख्य रूप से अमृत भारत योजना में मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन में सुधार को द्वितीय फेज में हर हाल में लिया जायेगा। रेलवे स्टेशन की थीम क्रांतिधरा के अनुरूप होगा। साथ ही मेरठ सिटी स्टेशन से वाराणसी ट्रेन का संचालन भी यथाशीघ्र होगा। नौचंदी एक्सप्रेस भले ही सहारनपुर से चलाई जा रही हो लेकिन मेरठ में सीटों का कोटा यथावत रहेगा।

नाला निर्माण का किया निरीक्षण

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेई ने गुरुवार को छतरी वाले पीर से घंटाघर होते हुए जो नाला किशनपुरी तक जा रहा है। डा. लक्ष्मीकांत के प्रयास से ही इस नाले का निर्माण चल रहा है। जिसमें नाला निर्माण के साथ जिला अस्पताल के मुख्य गेट के सामने की सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी चल रहा है।

इस दौरान स्थानीय लोगों ने शिकायत की ओर कहा कि नाला निर्माण धीमी गति से चल रहा है, जिसमें मार्ग पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। जिस पर डा. लक्ष्मीकांत वाजपेई ने पीडब्ल्यूडी विभाग से निर्माण केजेई एवं ठेकेदार को निर्देशित किया ओर मानक के अनुसार ही नाला निर्माण करने के निर्देश दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: पावर प्लांट पर निशाना, ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, समयसीमा सिर्फ 48 घंटे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...
spot_imgspot_img