जनवाणी ब्यूरो |
यूपी: आज शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के तीन रेलवे स्टेशन के नाम बदल दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि, प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन कर दिया गया है। वहीं, आंती स्टेशन का नाम बदलकर मां चंडिका देवी धाम अंतू और बिश्नतगंज का नाम बदलकर शनिदेव धाम बिश्नाथगंज कर दिया गया है।
https://x.com/ANINewsUP/status/1710117090148159793?s=20
बता दें कि, गृह मंत्रालय ने जुलाई में इन स्टेशनों के नाम बदलने को मंजूरी दी थी। इन स्टेशनों में प्रतापगढ़ जंक्शन, अंतू स्टेशन और बिशनाथगंज स्टेशन शामिल हैं।

