Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

जानिए, इन राशियों पर रहेगा शनि का असर

जनवाणी फीचर डेस्क |

वर्तमान में शनि की ढैया से प्रभावित राशि है मिथुन और तुला और साढ़े साती से प्रभावित राशिया हैं धनु, मकर व कुम्भ, ढैया का क्या प्रभाव होगा मिथुन और तुला राशि क़े जातकों पर।

शनि की ढैया का प्रभाव मिथुन राशि पर अष्टम भाव में है। आगामी समय मिथुन राशि क़े लिए स्वास्थ्य की दृष्टि से, नौकरी, व्यापार की दृष्टि से, पारिवारिक, आर्थिक, सामजिक दृष्टि से उथल-पुथल वाला रहेगा, रोगों में वृद्धि, व्यवहार में चिढ़चिढ़ापन, मानसिक कष्ट, मित्रों और भाइयों से तकरार आदि देखने को मिलेगी। 23 मई 2021 से 11 अक्टूबर 2021 क़े बीच विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह निश्चित है अचानक धन की प्राप्ति, मेहनत का पूर्ण शुभ फल प्राप्त होगा। इस अवधि क़े दौरान।

तुला राशि पर ढैया का प्रभाव चतुर्थ भाव में होगा, बहुत ही शुभ परिणाम आगामी वर्ष 2021 में प्राप्त होंगे। भूमि, भवन से लाभ, नौकरी, व्यापार में वृद्धि, जुए, सट्टे, शेयर आदि कार्यो में लाभ, जो लोग खनिज, तेल, पेट्रोल, फर्नीचर, बिल्डिंग मैटेरियल्स, कल-पुर्जों क़े कार्यो से जुड़े हैं उन्हें पूर्ण लाभ प्राप्त होगा। यही लाभ 23 मई 2021 से 11 अक्टूबर 2021 क़े बीच अपनी सर्वोत्तम स्थिति में होगा।

साढ़े साती का प्रभाव

धनु राशि पर शनि की साढ़े साती का अंतिम प्रहर चल रहा है। शनि का भ्रमण धन भाव में है। 23 मई 2021 से पहले समय अत्यंत लाभ कारी रहेगा। धन, व्यापार बढ़ेगा, रुके काम बनेंगे, बड़े बुजुर्गो और बड़े भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। सभी कार्यो में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। 23 मई 2021 से 11 अक्टूबर 2021 क़े बीच सतर्क रहने की आवश्यकता है। सभी शुभ परिणामों में नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य हानि, मानसिक कष्ट रहेंगे।

मकर राशि पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव सकारात्मक रहेगा। सेकंड फेज साढ़े साती का चल रहा हैं जो नकारात्मक परिणाम पहले 2.5 वर्षो में इस राशि वाले जातकों को मिल रहे थे वो नकारात्मक परिणाम आगामी वर्ष यानि 2021 में बहुत शुभ फलदायक होंगे। नौकरी, व्यापार में अपार लाभ मिलेगा, धन की वृद्धि होंगी, राजनैतिक सफलताएं प्राप्त होंगी, मान सम्मान, धन बढेगा, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, यानी पूरा आगामी वर्ष सर्वोतम सफलता वाला होगा।

कुम्भ राशि पर शनि की साढ़े साती का प्रभाव व्यय स्थान पर होगा। स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा, खर्चे बढ़ेंगे, धन की आवक ठीक रहेगी, फिर भी मेरी उन लोगों को सलाह हैं जो हाथ खोल कर खर्च करते हैं। आगामी 2021 में खर्चो पर अंकुश लगाएं। पारिवारिक संकट रहेंगे, मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। सभी प्रकार क़े कार्यो में बाधा रहेगी। 23 मई 2021 से 11 अक्टूबर 2021 क़े बीच पूर्णतया सतर्कता बरते।

नोट: ढैया और साढ़े साती का विवेचन राशिगत होता है, यह फलादेश लगन पर आधारित नहीं।

वीरेंद्र ऋषि ज्योतिषविद
श्री साई ज्योतिष केंद्र
चूड़ी बाजार सदर व नौचंदी रोड मेरठ
9837336756

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img