Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

किशोरी को बाजार से उठाकर किया दुष्कर्म

  • किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा 

जनवाणी संवाददाता |

जलीलपुर: जलीलपुर क्षेत्र के गांव खानपुर बाजार घूमने गई किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना से गांव में तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।

गांव कमालपुर निवासी एक किशोरी बुधवार की शाम बाजार में घूमने गयी थी। बताया गया है कि किशोरी को कुछ अज्ञात व्यक्ति अगवा कर जंगल में ट्यूबवेल पर ले गये और उसके साथ दुष्कर्म किया और किशोरी को बेहोश अवस्था में छोड़कर फरार हो गये।

सुबह होश आने पर किशोरी अपने घर की ओर दौड़ी तब किशोरी को कुत्तों ने घेर लिया। किशोरी के शोर मचाने पर एक महिला ने उसे बचाया और उसके परिजनों को फोन पर सूचना दी।

घटना से गांव में तनाव फैल गया है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img