Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

होमगार्ड ने महिला को मारा डंडा, बवाल

  • एआईएमआईएम पार्टी की महिला नेत्री से होमगार्ड ने की मारपीट

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र भूमिया पुल के समीप एक होमगार्ड ने ई रिक्शा में सवार एआईएमआईएम पार्टी की महिला नेत्री के साथ मारपीट की। महिला के साथ मारपीट की सूचना पर तमाम कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। लोगों ने होमगार्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की।

लिसाड़ी गेट क्षेत्र समर गार्डन निवासी इशरत एआईएमआईएम पार्टी की महिला महानगर अध्यक्ष है। इशरत भगत सिंह मार्के ट से बच्चों को शॉपिंग कराकर ई रिक्शा में सवार होकर अपने घर लौट रही थी। भूमिया पुल के पास भीषण जाम लगा हुआ था। महिला नेत्री का आरोप है कि जाम के चलते चौराहे पर तैनात एक होमगार्ड ने ई रिक्शा चालक पर डंडा चलाया।

इस बीच महिला नेत्री ने होमगार्ड से विरोध जताया तो उसने महिला नेत्री पर हाथ उठाते हुए टांग में डंडा मार दिया। महिला नेत्री बिफर गई और उसने होमगार्ड को जमकर खरीखोटी सुनाई। महिला के साथ मारपीट होते देख आसपास तमाम लोग जमा हो गए। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं को महानगर अध्यक्ष के साथ पुलिस द्वारा मारपीट की सूचना पर तमाम लोग मौके पर आ गए।

कार्यकर्ताओं ने होमगार्ड के खिलाफ जमकर हंगामा कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने किसी तरह हंगामा कर रहे लोगों और महिला नेत्री को समझाया। महिला नेत्री को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भिजवाया। महिला नेत्री का कहना है कि विवाद निपट गया। होमगार्ड ई रिक्शा चालक को डंडे से हटा रहा था। वह गलती से उसे लग गया।

कसेरूखेड़ा में दो पक्षों के बीच मारपीट में एक का सिर फूटा

लालकुर्ती क्षेत्र कसेरुखेड़ा मेें बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक युवक को दो पक्षों के बीच बोलना महंगा पड़ गया। एक पक्ष ने बीचबचाव करने वाले व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। हमले में घायल को जिला अस्पताल में भिजवाया गया है।

कसेरुखेड़ा निवासी संजय कुमार का बेटा अनमोल घर के बाहर खेल रहा था। अनमोल के बाहर खेलने पर पड़ोसी संजय, बिट्टू, सचिन, रितिक निवासी डिग्गी ने धमकाते हुए वहां से भगा दिया। इस पर अनमोल उन्हें धमकाते हुए घर भाग गया। दबंग युवक संजय, रितिक व बिट्टू अनमोल के घर पहुंच गये। घर पर अनमोल और उसके पिता से मारपीट कर दी। इस बीच कसेरुखेड़ा निवासी कल्लू उधर से निकला

तो उसने दबंग युवकों को बच्चे को मारने पर आपत्ति जता दी। इस पर सभी ने अनमोल को छोड़कर कल्लू पर हमला कर दिया। कल्लू के सिर में 15 टांके आये हैं। पुलिस सूचना के बाद मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। लालकुर्ती पुलिस को दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img