- राज्यमंत्री, कैंट विधायक, मेयर, भाजपा महानगर अध्यक्ष समेत कई वरिष्ठ नेता पहुंचे एसएसपी के बंगले पर
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: अगले साल लोकसभा के चुनाव और जनपद में कानून व्यवस्था की स्थिति क्राइम ही कहीं हापुड़-मेरठ लोकसभा चुनाव में मुद्दा न बजाए जाए शायद इसी चिंता में डूबे भाजपा कई वरिष्ठ नेता शुक्रवार की शाम को एसएसपी के बंगले पर पहुंच गए। इनमें राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, एमएलसी डा. सरोजिनी अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, कमलदत्त शर्मा, जयवीर सिंह सरीखे तमाम वरिष्ठ भाजपाई शामिल थे।
महानगर भाजपाध्यक्ष ने बताया कि कानून व्यवस्था के मुददे पर एसएसपी से विस्तार से चर्चा की गयी। जो अच्छे काम किए गए हैं, बड़ी संख्या में जिन केसों का खुलासा किया गया है उसको लेकर पुलिस की पीठ थपथपाई गयी। एसएसपी की सराहना भी की गयी, लेकिन इसके बावजूद ऐसा काफी कुछ है खासतौर से पिछले दिनों में जो घटनाएं हुई हैं उनको लेकर संगठन व सरकार की चिंत्ता से भी लगे हाथों अवगत कराया दिया गया और दो टूक बता दिया कि क्राइम के हालात ठीक नहीं हैं, इन्हें संभालें।
एसएसपी को बताया गया कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस प्रकार से अपराधियों को सरकार की मंशा बता दी है वो किसी से छिपा नहीं है। योगी सरकार में प्रदेश की जनता अपराध मुक्त प्रदेश की परिकल्पना रखती है। सीएम योगी प्रदेश की अपराध मुक्त सरकार की परिकल्पना को साकार करने में किसी प्रकार की कोतवाही नहीं सहन करेंगे। सीएम योगी की मंशा के अनुसार ही अपराध को लेकर प्रदेश के साथ ही जनपद में जीरो टालरेंस की नीति होनी चाहिए।
महानगर अध्यक्ष ने बताया कि एसएसपी ने भाजपा के तमाम नेताओं की बात ध्यान से सुनीं और भरोसा दिलाया कि मेरठ पुलिस पुलिस अपराध नियंत्रण में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। यदि कहीं कोई लीकेज है तो उसको भी दूर किया जाएगा। सीएम की मंशा के अनुरूप ही अपराध मुक्त मेरठ की परिकल्पना का हर हाल में साकार किया जाएगा।
डांडिया कार्यक्रम में दो छात्र गुट भिड़े, हंगामा
मोदीपुरम: पल्लवपुरम स्थित एक इंटर कालेज में चल रहे डांडिया कार्यक्रम के दौरान छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। जिससे कार्यक्रम में भगदड़ गच गई। इस दौरान कई छात्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के हाइवे-58 स्थित एक इंटर कालेज में शुक्रवार को डांडिया कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच छात्रों के दो गुटों में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई।
इसी बीच दोनों गुटों के छात्र आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कई छात्र घायल हो गए। छात्रों में एक छात्र कालेज में पढ़ता है। वहीं, दूसरा छात्र स्कूल से पढ़ाई पूरी कर चुका है। छात्रों को घायल देख कार्यक्रम में भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में ले लिया,
लेकिन सूचना पर दोनों ही छात्रों के परिजन कालेज पहुंचे और दोनों के बीच समझौता हो गया। मामले में पल्लवपुरम थाना प्रभारी राजेश काम्बोज का कहना है कि डांडिया कार्यक्रम की कोई परमिशन नही थी, बिना परमिशन कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। इस दौरान छात्रों के गुटों में मारपीट हो गई थी। छात्रों के भविष्य को देखते हुए परिजन व अध्यापकों की सहमति से समझौता हो गया।

