Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

एडीएम के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले जेई, सफाई निरीक्षक

  • तीन दिन में स्पष्टीकरण न मिलने पर कार्रवाई के दिए निर्देश

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने नगर पालिका परिषद एंव सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका में अवर अभियंता सहित दो सफाई निरीक्षक अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने तीन दिन में स्पष्टीकरण न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

अपर जिला अधिकारी अरविंद कुमार सिंह ने शुक्रवार को सुबह लगभग 10:00 बजे नगर पालिका परिषद व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। नगर पालिका परिषद में निरीक्षण के दौरान विशाल सिंह तोमर अवर अभियंता, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक आदेश कुमार सैनी व राखी यादव अनुपस्थित मिले।

उन्होंने संबंधित को तीन दिवस के अंदर स्पष्टीकरण मांगा समयानुसार स्पष्टीकरण का जवाब न मिलने पर कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में समय से उपस्थित हो और आम व्यक्तियों की शिकायतों को सुना जाए। शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण भी करें ताकि शिकायतकर्ता को बार-बार दफ्तर में आने की आवश्यकता न हो। उन्होंने कार्यालय की साफ सफाई अभिलेखों का रख रखाव सम्मिलित रूप से रखने के निर्देश दिए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img