Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

आधा दर्जन दो टयूबवैलों से चोरों ने बिजली उपकरण उड़ाए

जनवाणी संवाददाता |

रोहटा: जिंजोखर गांव के जंगल में गुरुवार की देर रात चोरों ने आधा दर्जन किसानों की ट्यूबेल पर धावा बोलते हुए हजारों रुपए के बिजली उपकरण आदि चोरी कर ली है। इस संबंध में पीड़ित किसानों ने थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

जानकारी के मुताबिक कस्बा गांव अजीम जिंजोखर के जंगल में गुरुवार देर रात आधा दर्जन चोरों ने धावा बोलते हुए गांव के ही देवेंद्र पुत्र हरपाल,विपिन चौधरी पुत्र विजेंद्र सिंह, यशपाल सिंह पुत्र ओमप्रकाश व राजपाल सिंह सन ऑफ पुत्र दरियाव सिंह के ट्यूबवैलों पर धावा बोलते हुए चोरों ने मोटर, स्टार्टर, केबल व ऑपरेटर सहित तमाम बिजली उपकरण चोरी कर लिया।

42 15

चोर कुंबल करके और टयूबवैल के दरवाजे तोड़कर ट्यूबवैलों में घुसे। जिसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया पीड़ित किसानों ने बताया कि चोर बिजली के उपकरण खुर्द बुर्द करके चले गए। इस संबंध में पीड़ित किसानों ने थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img